{"_id":"65aec61ea572f0c98c095c26","slug":"people-in-punjab-will-not-get-relief-from-dense-fog-right-now-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा, लुधियाना में टूटा 54 साल का रिकॉर्ड, घने कोहरे से अभी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा, लुधियाना में टूटा 54 साल का रिकॉर्ड, घने कोहरे से अभी राहत नहीं
Tue, 23 Jan 2024 01:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:25 AM IST
सार
पंजाब में बर्फीली हवा चलने से लोगों को दिन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव सेंकते दिखे। धूप न निकलने के कारण लोगों को दिन के कामकाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में फिलहाल घने कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर घने कोहरे के साथ-साथ दिन पहले की तरह ही ठंडे बने रहेंगे और शीतलहर भी चलेगी। सोमवार को भी धूप नहीं निकली। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चार डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। वहीं, लुधियाना में ठंड का पिछले 54 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में 22 जनवरी वाला दिन 54 सालों में पहली बार सबसे ठंडा रहा है।
विज्ञापन
यहां 22 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पीएयू के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा का कहना है कि पिछले 54 सालों में 22 जनवरी को कभी इतनी ठंड नहीं हुई। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, लुधियाना का 5.6 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 5.8 (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), पठानकोट का 7.7, फरीदकोट का 5.0, एसबीएस नगर का 5.0, गुरदासपुर का 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 7.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 12.2 डिग्री पारा बरनाला व मोगा का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 11.2 डिग्री (सामान्य से 6.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 9.4 (सामान्य से 09 डिग्री नीचे), पटियाला का 10.6 डिग्री (7.8 डिग्री नीचे), पठानकोट का 10.2 डिग्री, बठिंडा का 11.4, गुरदासपुर का 8.4, एसबीएस नगर का 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन