{"_id":"62ebd4b53067fc2861344beb","slug":"people-heard-mysterious-sound-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mysterious sound: लुधियाना में लोगों ने सुनी रहस्यमयी धमाके की आवाज, सहमे लोग, अफवाहों का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mysterious sound: लुधियाना में लोगों ने सुनी रहस्यमयी धमाके की आवाज, सहमे लोग, अफवाहों का बाजार गर्म
Thu, 04 Aug 2022 07:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Aug 2022 07:46 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि धमाके की आवाज के बारे में उन्हें भी जानकारी मिली थी लेकिन कमिश्नरेट के साथ-साथ आसपास के जिला पुलिस प्रमुखों से भी बात हुई है लेकिन कोई धमाके की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह धमाका कहां से हुआ इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में गुरुवार दोपहर को अचानक तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए। अचानक धमाके की आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकल पड़े। हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर आवाज कहां से आई है। हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म रहा। कहीं कोई बादल फटने की बात कहने लगा तो कोई बम धमाके की आवाज बताने लगा।
विज्ञापन
शाम तक अफवाहों का बाजार पूरी तरह गर्म रहा। जब इस बारे में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि धमाके की आवाज तो जरूर आई लेकिन कहां से आई इसका पता नहीं चल पाया है। शहर में शांति है और लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। लोग संयम बरतें और आराम से अपने काम पर ध्यान दें।
विज्ञापन
गुरुवार को दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर अचानक तेज धमाके की आवाज ने शहर के लोगों में दहशत पैदा कर दी। इतना ही नहीं शहर के लोगों ने धमाके की आवाज की जानकारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को फोन कर बताने लगे। काफी समय बाद भी किसी को तेज धमाके की आवाज के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
मगर शहर के लोगों में बादल फटने और आसपास बम धमाके के साथ-साथ यह भी अफवाह रही कि एयरफोर्स के अभ्यास के दौरान यह धमाका हुआ है। बता दें कि तहसील जगरांव के गांव सोढ़ीवाल में अक्सर हलवारा एयरफोर्स का अभ्यास चलता है। ऐसे में यह आवाज सोनिक बूम भी हो सकती है।
क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि धमाके की आवाज के बारे में उन्हें भी जानकारी मिली थी लेकिन कमिश्नरेट के साथ-साथ आसपास के जिला पुलिस प्रमुखों से भी बात हुई है लेकिन कोई धमाके की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह धमाका कहां से हुआ इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। लोग संयम से रहें और डरे नहीं।