{"_id":"60cd92eb8ebc3e330a1c4a53","slug":"people-gathered-to-pay-their-last-respects-to-milkha-singh-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमन: राजकीय सम्मान के साथ होगा मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार, पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमन: राजकीय सम्मान के साथ होगा मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार, पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक घोषित
Sat, 19 Jun 2021 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:17 PM IST
सार
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
जीव मिल्खा सिंह को सांत्वना देते मनप्रीत बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब एक महीने तक कोरोना से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। फ्लाइंग सिख के नाम से दुनिया भर मे मशहूर मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए उनके सेक्टर-8 स्थित आवास पर रखा गया है। पंजाब सरकार की तरफ से स्वर्गीय मिल्खा सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिल्खा सिंह की याद में पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। दोपहर करीब तीन बजे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उड़न सिख को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
सेक्टर-25 के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम करीब पांच बजे सेक्टर 8 स्थित निवास से मिल्खा सिंह की अंतिम यात्रा शुरू होगी। शनिवार को कई दिग्गजों ने मिल्खा सिंह के घर पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल अपने परिवार के साथ मिल्खा सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पूरे पंजाब और देश के लिए दुख की घड़ी है। बादल ने कहा कि वह यही कामना करते हैं कि देश की हर मां मिल्खा सिंह जैसे पुत्र को जन्म दे। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना वायरस से देश ने एक और महान इंसान को खो दिया है।
बदनौर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिल्खा सिंह द्वारा खेल क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ मिल्खा सिंह के घर पहुंचे।शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींढसा मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके निवास स्थल पर पहुंचे।