{"_id":"614623f78ebc3e744439264e","slug":"people-eyes-on-capt-amarinder-singh-next-step-and-political-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन पर निगाहें: चर्चा में भाजपा से नजदीकियां, कई बड़े नेताओं के संपर्क में, क्या 2022 में पूरा करेंगे 2017 का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन पर निगाहें: चर्चा में भाजपा से नजदीकियां, कई बड़े नेताओं के संपर्क में, क्या 2022 में पूरा करेंगे 2017 का प्लान
Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
सार
वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर मोहन लाल ने कैप्टन के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके लिए भाजपा में अपार संभावनाएं हैं। उन्हें भाजपा में आकर पंजाब का नेतृत्व करना चाहिए। पार्टी के मीडिया प्रभारी सुनील सिंगला ने भी कैप्टन के भाजपा में आने की बात का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यदि कैप्टन भाजपा में आते हैं तो दोनों के लिए 2022 में बेहतर हालात बनेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे के बाद आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उनके राजनीतिक जीवन से एक बात तो साफ है कि वह अभी संन्यास नहीं लेंगे। इन सबके बीच कैप्टन की भाजपा से नजदीकियों की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि दिल्ली दौरे के बाद से कैप्टन भाजपा के कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
कैप्टन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच घनिष्ठ संबंधों की पंजाब से लेकर दिल्ली तक चर्चाएं होती रहती हैं। कैप्टन भी यह बात स्वीकार कर चुके हैं कि 2017 में कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बीच वह भारतीय जनता पार्टी में जाने के लिए सोच रहे थे। इधर, कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब भाजपा में भी हलचल तेज हो गई है। पार्टी में पंजाब से लेकर दिल्ली तक नेताओं में चर्चा हो रही है। इस मुद्दे को लेकर पंजाब में भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की दिल्ली के कई नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन
कैप्टन से मिलने आए थे दो बड़े भाजपा नेता
कैप्टन के इस्तीफे के बाद यह चर्चा भी जोरों पर चल रही है कि दो दिन पहले दिल्ली भाजपा के दो बड़े नेता कैप्टन से मिलने सिसवां पहुंचे थे। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा में कैप्टन के जाने की पटकथा लिखी जा चुकी है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन की कर सकते हैं मध्यस्थता
पंजाब में यदि कैप्टन भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करते हैं तो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र और किसानों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं। किसानों को मनाने में केंद्र की तरफ से कैप्टन बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इससे पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में चल रहे किसानों के विरोध से भी भाजपा नेताओं को राहत मिलेगी।