फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People engaged jobs Sector-17 dislocated social distance many youths Haryana arrived corona infection

नौकरी को सेक्टर-17 में जुटे लोग, सामाजिक दूरी की उड़ीं धज्जियां, कोरोना संक्रमण के खतरे से बेखौफ हरियाणा के विभिन्न जिलों से कई युवक बिना मास्क पहनें पहुंचे

Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
People engaged jobs Sector-17 dislocated social distance many youths Haryana arrived corona infection
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित दमकल विभाग के साथ लगते ग्राउंड में मंगलवार सुबह भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान कई युवकों ने न तो मास्क पहना था, न ही सामाजिक दूरी के नियमों का ध्यान रखा। ये लोग न्यू हरियाणा सेक्रेटेरिएट में क्लर्क पद की ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा के विभिन्न जिलों से मंगलवार सुबह 8 बजे से ही सेक्टर-17 में लोग आना शुरू हो गए। इन्हें नियमों का उल्लंघन करने से रोकने के लिए पुलिस भी मौजूद नहीं थी। दोपहर तक भीड़ कम हुई, लेकिन समय-समय पर अपना नाम देखने व हो रही घोषणा के वक्त लोग एक जगह इकट्ठे हो गए, जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया। प्रदेशभर से करीब 600 युवकों को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें से कई अपने माता-पिता के साथ आए हुए थे। इस वजह से लोगों की संख्या काफी ज्यादा थी। हैरानी की बात रही कि इतनी संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed