फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People Died due to Poisonous Wine in Punjab, Illegal Wine Business Secrets Revealed

जहरीली शराबः खुलासा- मिथाइल एल्कोहल यानी स्पिरिट से तैयार शराब से गई 100 से ज्यादा जानें

Tue, 04 Aug 2020 10:58 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 04 Aug 2020 10:58 AM IST
सार

  • टैंकर में ही मिलावट की आशंका, जांच तेज
  • एक ही सप्लायर ने सप्लाई किया था स्पिरिट

विज्ञापन
People Died due to Poisonous Wine in Punjab, Illegal Wine Business Secrets Revealed
फाइल फोटो

विस्तार

जहरीली शराब से लोग मरते हैं और उसके बाद अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान शुरू होता है। कुछ लोग पकड़े जाते हैं और कुछ समय के लिए कारोबार की रफ्तार कम हो जाती है। फिर वहीं ढर्रा चलने लगता है। पिछले 20 साल से पंजाब में शराब बनाने का धंधा फल फूल रहा है। एथाइल एलकोहल शराब तस्करों के पास कैसे पहुंचता है, इसका पता आज तक पुलिस नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


अगर इस पर नियंत्रण हो जाए तो मौत का सिलसिला थम सकता है। इसकी सप्लाई वैध रूप से शराब की लाइसेंसी फैक्टिरयों को की जाती है, लेकिन यह अवैध तौर पर तस्करों तक पहुंच जाता है। वहीं मिथाइल अल्कोहल, जिसे काष्ठ स्पिरिट भी कहा जाता है, एक प्रकार का जहर है। इसका उपयोग औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रंग रोगन तैयार करने और थिनर आदि बनाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


कभी-कभी अवैध कारोबारी जब इसका उपयोग शराब बनाने में कर देते हैं तो यही शराब जहरीली कही जाती है। ऐसी ही शराब तरनतारन, बटाला व अमृतसर इलाकों में तैयार की गई थी, जहां पर एथाइल के स्थान पर मिथाइल एल्कोहल मिक्स कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर को ठीक से साफ नहीं किया जाता

आशंका है कि ट्रांसपोर्ट के टैंकर एथाइल और मिथाइल दोनों तरह के एल्कोहल की आपूर्ति करते हैं। मिथाइल पहुंचाने के बाद टैंकर को ठीक से साफ नहीं किया जाता। इसकारण मिथाइल और एथाइल का मिश्रण हो जाता है। अवैध कारोबारी अकसर केमिकल के खाली ड्रम बिना साफ किए एथाइल स्टोर कर लेते हैं जिसके कारण भी एथाइल में जहर का असर हो जाता है।

बटाला से गिरफ्तार हरप्रीत हैप्पी ने तो अपने यहां आधुनिक फैक्टरी तैयार कर रखी थी। वहीं गोबिंदर गोबिंदा जिसको अमृतसर देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसका शराब बनाने का धंधा काफी पुराना है। दोनों ने लुधियाना के एक कारोबारी से एथाइल एल्कोहल मंगवाया था, जो मिथाइल मिक्स होकर इनके पास पहुंचा।

110 लोगों की मौत के बाद से जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है और लुधियाना से आगे निकलकर जांच राजपुरा की तरफ घूम गई है। राजपुरा में पहले भी एक फैक्टरी का भंडाफोड़ हो चुका है, जो नकली शराब तैयार करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed