{"_id":"2081922460023a5f6e4c43177e780cca","slug":"people-did-not-see-on-the-screen-modi-s-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रीडी स्क्रीन पर मोदी का भाषण नहीं देख पाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रीडी स्क्रीन पर मोदी का भाषण नहीं देख पाए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी का लाइव चैट कार्यक्रम तकनीकी गड़बड़ी के चलते स्थगित हो गया। इसकी जगह आयोजकों ने मोदी का पुराना भाषण जनता को दिखाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-47 के रामलीला मैदान में किया गया था, लेकिन सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। सोमवार को देशभर में अलग-अलग जगहों पर यह कार्यक्रम होना था।
विज्ञापन
इसके लिए 3डी टैक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाना था। ऐसा ही प्रयोग मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भी किया था। कार्यक्रम के आयोजक और शहर के डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल ने बताया कि उन्हें करीब दो घंटे पहले कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सैटेलाइट सिग्नल्स में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण कार्यक्रम न हो सका। मौदगिल ने कहा कि यहां भारी संख्या में लोग मोदी को सुनने और देखने पहुंचे थे, इसलिए उन्होंने पिछले महीने सेक्टर-34 में मोदी की रैली का भाषण जनता को दिखा दिया।