फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People celebrated Ram Mandir Pran Pratistha in Chandigarh

Ram Mandir: राम की भक्ति में डूबा चंडीगढ़, दिन में होली... रात में दिवाली जैसा नजारा, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 22 Jan 2024 09:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jan 2024 09:44 PM IST
सार

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे शहर में उत्साह रहा। सेक्टर-29 के शिरडी साईं मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। साईं मंदिर को सजाने में 12 से अधिक प्रकार के 50 क्विंटल से अधिक फूलों का इस्तेमाल हुआ। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। 

विज्ञापन
People celebrated Ram Mandir Pran Pratistha in Chandigarh
राममयी हुआ चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सिटी ब्यूटीफुल में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। प्राण प्रतिष्ठा होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आरती शुरू कर दी। इस दौरान घंटे और घड़ियाल बजने लगे। मंदिरों में आयोध्या का लाइव प्रसाण भी देखा गया। सभी इंतजार में थे, जैसे ही भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हुई, लोगों ने आरती शुरू कर दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एलईडी स्क्रीन पर भगवान का पहला दर्शन किया। आरती करते कई श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। इस पल को देखकर लोग भावुक हो रहे थे। लोगों में उत्सव का माहौल रहा। शहर के सभी मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। शहर की छोटी बड़ी सभी संस्थाओं ने भव्य आयोजन किया। जगह जगह लंगर का आयोजन हुआ। लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए रहे। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। शाम होते ही शहर के लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर दीये जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदू पर्व महासभा के प्रधान बीपी अरोड़ा ने बताया कि सभी मंदिरों में सुबह नौ बजे हवन किया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन हुआ। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलईडी पर दिखाया गया। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को दीये प्रदान किए गए, ताकि वे शाम को अपने घर के बाहर रोशनी कर सकें। सभी मंदिरों में खीर का प्रसाद वितरण किया गया।

सेक्टर 29 के शिरडी साई मंदिर को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया। हवन के उपरांत भंडारा का आयोजन हुआ। शाम में दीए जलाए गए और आतिशबाजी की गई। सेक्टर 45 के गोशाला में श्रद्धालुओं ने दीपमाला की और दीये जलाए। सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर में अयोध्या से सीधा प्रसारण को श्रद्धालुओं ने देखा। 



सुंदरकांड का पाठ के अलावा आरती और भंडारा का आयोजन हुआ। सेक्टर 24 के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी में अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में सायं 501 दीपकों से दीपमाला की गई। दीपमाला के बाद श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इसके उपरांत कारसेवकों का सम्मान हुआ। सेक्टर 38 के श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा के उपरांत शाम में सोनाक्षी महंत की अगुवाई में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।

50 क्विंटल फूलों से सजा साईं मंदिर

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे शहर में उत्साह रहा। सेक्टर-29 के शिरडी साईं मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। साईं मंदिर को सजाने में 12 से अधिक प्रकार के 50 क्विंटल से अधिक फूलों का इस्तेमाल हुआ। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इनमें गेंदा, गुलदाउदी, आर्केड, रजनीगंधा, गुलाब, लिली, जिप्सी, कारनेशन, डेजी, ग्लेडियस, जर्बरा सहित अन्य प्रकार के फूल शामिल हैं। फूल न मुर्झाएं इसके लिए पानी और रसायन का छिड़काव किया जाता रहा।

मंदिर को 52 लोगों ने मिलकर पांच दिनों में भव्य, दिव्य और आकर्षक तरीके से सजाया। विभिन्न प्रकार के फूलों की 20 फुट से लेकर 60 फुट की लड़ी तैयार की गई। मंदिर में ओम साईं राम और जय श्री राम की रंगोली बनाकर 11,000 दीयों की जगमग रोशनी से सजाया गया। श्री साईं धाम को संचालित करने वाली संस्था शिरडी सई समाज के पदाधिकारी असित मनचंदा ने बताया कि दोपहर में हवन पूजन किया गया।



शाम को ज्योति प्रचलित की गई और जोरदार आतिशबाजी हुई। अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के लिए मंदिर परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। प्राण प्रतिष्ठा होते ही जय श्रीराम का जयघोष हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सुबह 4:25 बजे ही खुल गया मंदिर

मंदिर के प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर सुबह 4:25 बजे खोला गया। सुबह 5:30 बजे कांकड़ आरती के बाद बाबा को मंगल स्नान भक्तों ने करवाया। पूरा दिन भक्तों ने बाबा का दर्शन किया। 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार किए गए। इसमें छोले, पुरी, जलेबी, चावल, दाल सहित अन्य प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार किए गए। लंगर सुबह से रात तक चलता रहा। लंगर बनाने के लिए 30 लोगों की टीम लगी रही। लंगर बफे सिस्टम के अनुसार चला।

ग्रेन मार्केट में राम नाम का जय घोष

सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में सोमवार को अनाज की जगह राम नाम की लूट मची थी। मार्केट में मौजूद हर कोई राम के नाम का जय घोष कर रहा था। पूरा मार्केट राममय में हो गया था। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्रेन मार्केट श्री राम मंदिर उत्सव समिति की ओर से सुबह से देर शाम तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें काफी संख्या में राम भक्तों ने हाजिरी लगाई। वही इस अवसर पर लगाए गए लंगर में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद छका।



मंडी स्थित सत्संग भवन से सुबह भव्य रथ यात्रा निकाल गई। जहां सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दिव्या ज्योति संस्थान से साध्वी रूपेश्वरी भारती श्रीराम का गुणगान किया। उसके बाद वृंदावन के संत कथा व्यास भगवान भैया जी ने श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। शाम 4 से 6 बजे तक कन्हैया मित्तल संघ प्रधान श्रीबाला संघ चंडीगढ़ के संगठन द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। 



बाजारों में रौनक.. श्रद्धालुओं ने लाइव किए रामलला के दर्शन

उधर, शहर के बाजारों में एक अलग ही रौनक नजर आई। एक ओर जहां दुकानदार और खरीदारों ने बाजार में ही बड़ी एलईडी स्क्रीन पर श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा, वहीं हवन पूजन में शामिल हुए और लंगर भी छका। प्राण प्रतिष्ठा की खुशी का इजहार बाजारों में आतिशबाजी कर भी हुए। जबकि शहर के युवाओं ने रक्तदान करके इस अवसर को यादगार बनाया।

प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ जयघोष

शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए अलग-अलग बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जहां ग्राहक और दुकानदारों ने प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए राम लाल के नाम का जय घोष किया। इस अवसर पर बाजारों में लगाए गए लंगर में प्रसाद प्राप्त कर लोग निहाल हुए।



सेक्टर- 45 स्थित केशव राम कॉम्प्लेक्स में एलईडी पर सजीव प्रसारण के साथ ही शाम को जोरदार आतिशबाजी भी हुई। सेक्टर- 22 के मोबाइल मार्केट में लंगर और भजन कार्यक्रम के साथ ही दो एलईडी पर लाइव प्रस्तुति दिखाई गई। सेक्टर- 19 के पालिका व सेक्टर- 19 के सदर मार्केट में लंगर के साथ ही एलईडी पर सजीव प्रसारण हुआ। वहीं 44डी के मार्केट में लंगर व पूजन के साथ ही एलईडी पर सजीव प्रसारण किया गया। सेक्टर- 41 के कृष्णा मार्केट में मिट्टी के दीयों का वितरण हुआ और लंगर लगाया गया। सेक्टर-11डी के मार्केट में चाय का लंगर लगाया गया व लड्डू वितरित हुआ। सेक्टर- 46 के मार्केट में प्रभु श्री राम का दरबार सजा व लंगर लगाया गया। 

युवाओं ने किया रक्तदान

सेक्टर- 22 के शास्त्री मार्केट में मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ चंडीगढ़ की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 171 युवाओं ने रक्तदान किया। उधर, सेक्टर- 36 के इस्कॉन में सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्सव मनाया। सीधा प्रसारण को देखा। घी के दीपक जलाकर विशेष पूजा की गई। संगीतमय कीर्तन का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed