फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People arrived from Manali at 8 am for the afternoon bus but did not get a seat

Chandigarh News: दोपहर की बस के लिए मनाली से सुबह आठ बजे पहुंचे लोग, नहीं मिली सीट

Sat, 25 Jan 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
People arrived from Manali at 8 am for the afternoon bus but did not get a seat
चंडीगढ़। सीटीयू की तरफ से प्रयागराज कुंभ के लिए शुरू की गई बस में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। आलम यह है कि शुक्रवार को मनाली से कुछ लोग सुबह 8:00 बजे ही आईएसबीटी-17 पहुंच गए। दोपहर 12:00 बजे की बस में उन्हें सीट नहीं मिल सकी। लोगों ने पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा ली थी, जिससे सभी सीटें फुल हो गईं। 20 से 22 श्रद्धालुओं को अयोध्या की बस में भेजना पड़ा। अब दो फरवरी तक सीटीयू की बस की बुकिंग फुल है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की तरफ से प्रयागराज के लिए चलाई गई बस दूसरे दिन पूरी तरह से फुल रही। लोग हर-हर महादेव के नारे लगाकर कुंभ के लिए रवाना हुए। इसमें से कुछ लोग चंडीगढ़ से थे तो कुछ लोग पंजाब, हरियाणा के साथ हिमाचल के अलग-अलग जिलों से चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यह सभी लोग शनिवार को सुबह करीब 8:00 बजे तक प्रयागराज पहुंच जाएंगे। बहुत लोग यह सोचकर बस स्टैंड-17 पहुंचे कि वह काउंटर से टिकट लेंगे लेकिन जब वह यहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बस पूरी तरह से फुल हो चुकी है। जो लोग नहीं जा पाए सीटीयू ने उनके नाम व नंबर नोट किए। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें अयोध्या जाने वाली बस में बिठाया। इनमें कुछ लोग मनाली से आए हुए थे तो कुछ लोग सोलन व पंजाब के अन्य जिलों से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article