फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are suffering from heat and humidity

Chandigarh News: गर्मी और उमस से लोग बेहाल, आज और चढ़ेगा पारा

Tue, 20 May 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from heat and humidity
चंडीगढ़। शहर में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में कुछ मिनटों के लिए चली तेज हवाओं से लोगों को लगा कि मौसम करवट लेगा, लेकिन थोड़ी ही देर में तेज धूप निकल आई और गर्मी फिर से चरम पर पहुंच गई। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। ये आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि शहर में लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल तापमान में गिरावट की संभावना नहीं
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन में कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं, लेकिन तापमान पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, एसी और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed