फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People angry in chandigarh over Hyderabad case

#KabTakNirbhaya: हैदराबाद की घटना को लेकर पीयू में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध 

Tue, 03 Dec 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
People angry in chandigarh over Hyderabad case
पीयू में निकाला कैंडिल मार्च। - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना में महिला वेटरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले पर पीयू में उबाल आ गया है। सोमवार को स्टूडेंट सेंटर पर पीयू के कई संगठनों के विद्यार्थियों ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान स्टूडेंट्स के आंखों में नमी के साथ गुस्सा साफ जाहिर हो रहा था। उन्होंने हाथों में बैनर पकड़े बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि निर्भया के बाद इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। सरकार को चेतना चाहिए। साथ ही लोगों को भी ऐसी घटनाओं के विरोध में सड़कों पर आना चाहिए। 

विज्ञापन


महिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या मामले में महिला कांग्रेस ने सोमवार शाम को सेक्टर-17 के प्लाजा में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में बड़ी संख्या में सेक्टर-17 पहुंचे लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी इस मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में हत्यारों के खिलाफ केस चला कर जल्द ही फांसी के तख्ते पर लटकाया जाए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बुरा हाल होता जा रहा है। सरकार पूर्ण रूप से महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि निर्भया दुष्कर्म कांड केस के दोषी आज भी जिंदा है। साथ ही कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर बुलंदियां छू रही हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर अपने ही देश में वे आज असहाय महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर बढ़ते अपराध इस बात का प्रमाण है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कदम उठा रही है, वे पूर्ण रूप से नाकाम हैं। महिलाओं को जिंदा जला देना समाज में उनकी दुर्दशा को दर्शाता है। आखिरकार हमारी सरकार कब ऐसे हत्यारों को तुरंत सजा देकर समाज में यह संदेश दे पाएगी कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह के अपराधों में लिप्त होता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पार्षद गुरबख्श रावत के अलावा ओमलता, ज्योति हंस, रीमा, इंदु अग्रवाल, आरती, चंचल, मेघा कल्याण, मोनिका खरबंदा, बानो के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हैदराबाद की घटना से आक्रोश
हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद देशभर में आक्रोश है। सिटी ब्यूटीफुल में इस घटना के बाद काफी गुस्सा है। हल्लोमाजरा में लोगों ने हाथ में मोमबत्तियां लेकर मार्च निकाला। लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की ताकि आगे बेटियों की तरफ गंदी नजर से देख न सके। उसके बाद गिल्को चौक पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ठाकुर कृपानंद, संतोष सिंह, रामबाबू, प्रभास, अखिलेश आदि मौजूद रहे। वहीं, वार्ड 13 में कैंडल मार्च निकालकर महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed