फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pension will Submit in Bank Accounts

पेंशनधारकों के लिए बेहद अहम जानकारी

Thu, 15 Jan 2015 12:56 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
Pension will Submit in Bank Accounts

हरियाणा सरकार इस साल मार्च माह से पेंशन धारकों की पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसके लिए समाज कल्याण विभाग को कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बैंकों में सीधा पेंशन आने से जहां धारकों को परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा वहीं फरजी धारकों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग जल्द ही प्रदेश के बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक करने जा रहा है। इस समय धारक खुद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को संपर्क करके पेंशन लेते हैं।
विज्ञापन


1 फरवरी को मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन
सरकार की ओर से पेंशन 200 रुपये बढ़ने का फैसला एक जनवरी से लागू हो गया है। फरवरी माह से पेंशन धारकों को इसका भुगतान होना शुरू हो जाएगा। ऐसे में धारकों को अब 1200 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पहले 1 फरवरी से ही धारको को उनके बैंक खाते में पेंशन देने की सुविधा शुरू करने के लिए कहा था, लेकिन बैंकों ने इस पर असमर्थता जताई थी। इसके कारण एक माह का समय बढ़ा दिया गया। उधर फरजी पेंशन लेने वालों और जिन अधिकारियों ने इसकी मंजूरी दी है, समाज कल्याण विभाग उनकी जांच कर रहा है।

सरकार को चाहिए 8580 करोड़ रुपये
पेंशन में 200 रुपये प्रति साल की वृद्धि करने से पांच साल के दौरान सरकार द्वारा 8,580 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च की जाएगी। इस पेंशन वृद्धि से 22 लाख 37 हजार 512 लोगों को फायदा मिलेगा ।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन का कहना है कि सरकार द्वारा इस समय वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के योजना के अन्तर्गत 13 लाख 68 हजार 455, नि:शक्त पेंशन योजना के तहत 1 लाख 38 हजार 565, विधवा एवं बेसहारा महिलाओं पेंशन योजना के तहत 5 लाख 89 हजार 819, लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 26 हजार 197 को पेंशन दी जा रही है।


पहले साल सरकार पर पड़ेगा 520 करोड़ का बोझ
पेंशन में 200 रुपये प्रति साल की वृद्धि करने पर पहले साल 2015 के दौरान 520 करोड़ रुपये की राशि, दूसरे साल 2016 के दौरान 1080 करोड़ रुपये की राशि, तीसरे साल 2017 के दौरान 1677.60 करोड़ रुपये की राशि, चौथे साल 2018 के दौरान 2313.60 करोड़ रुपये की राशि और पांचवे साल 2019 के दौरान 2988 करोड़ रुपये की राशि अदा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed