{"_id":"79595824fca2e2f9c86c2f52fce70f6a","slug":"pension-at-bank-very-important-government-decision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पेंशन को लेकर बेहद अहम सरकारी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में पेंशन को लेकर बेहद अहम सरकारी फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 30 Jan 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह तक बैंक खाते से अगर आपने बुढ़ापा पेंशन नहीं निकलवाई तो पैसा 15 दिन में वापस सरकारी खाते में चला जाएगा। एक बैंक शाखा में केवल 600 अकाउंट ही खोले जाएंगे और शाखा प्रबंधक बताएंगे कि किस बुजुर्ग को कब पेंशन मिलेगी। बुढ़ापा और दूसरी पेंशनधारकों को कोई एटीएम नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रोहतक पहुंचे प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव सुनील कुमार गुलाटी ने मंडल स्तर के प्रशासनिक व बैंक अधिकारियों की मीटिंग में यह जानकारी दी। बैठक में रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला विकास भवन के कांफ्रेंस हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली मीटिंग में उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहले चरण में 48 प्रतिशत आबादी को कवर किया जाएगा। इसमें 1108 गांव शामिल हैं और इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 5 लाख 85 हजार 920 व शहरी क्षेत्र के 5 लाख 8 हजार 943 लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कुल 10 लाख 94 हजार 963 लाभार्थियों को बैंक शाखाओं के माध्यम से पेंशन दी जाएगी। दूसरे चरण में प्रदेश की 11.36 प्रतिशत आबादी कुल 2 लाख 56 हजार 638 लाभार्थियों को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
ये सभी लाभार्थी 1010 गांवों के हैं, जिन्हें बिजनेस कोर्सपोंडेंट एजेंट (बीसीए) के माध्यम से पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी। तीसरे चरण में 4658 गांवों की 40.64 प्रतिशत आबादी को कवर किया जाएगा। यह ऐसी आबादी है जहां पर वर्तमान समय में न तो बैंक शाखाएं है और न ही बीसीए है। तीसरे चरण में कुल 9 लाख 6 हजार 908 लाभार्थियों को कवर किया जाएगा।
काउंटर लगाकर खोले जाएंगे खाते, सीएम करेंगे अपील
गुलाटी ने बताया कि पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में जाएगा और इसका भुगतान केवल लाभार्थी को ही होगा। बैंकों के जरिए फरवरी की पेंशन मार्च में और दूसरे चरण में मार्र्च की पेंशन अप्रैल में दी जाएगी। तीसरे चरण की मई की पेंशन लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से जून में मिलेगी।
प्रदेश में एक माह में 2.25 करोड़ रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे। फरवरी की पेंशन के साथ सीएम मनोहर लाल का अनुरोध पत्र भी पेंशनभोगियों को भेजा जा रहा है कि वे इस कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए बैंकों में अपने खाते खुलवाएं। बैंक प्रबंधक पेंशनभोगी को उसकी क्रम संख्या भी दें ताकि उसे यह पता लग सके कि उसे किस तारीख को पेंशन मिलेगी।
खाता खुलवाने के लिए ये लाना होगा
खाता खुलवाने के लिए पेंशनभोगी को दो फोटो, पहचान व उम्र का प्रमाण पत्र लाना होगा। फरवरी के प्रथम दस दिनों में पेंशन वितरण स्थलों पर स्टॉल लगाकर बैंक खाते खोले जाएंगे और खाताधारियों को पास बुक भी उपलब्ध करवाई जाएगी। बैंक की ओर से न तो एटीएम और न ही डेबिट व चैक बुक दी जाएगी।
लाभार्थी बैंक में फार्म भरकर ही पेंशन निकलवा पाएगा और बीसीए के माध्यम से बायोमेट्रिक जांच होने के बाद ही पेंशन मिलेगी। बीसीए को लाभार्थी को पर्ची भी देनी होगी जिस पर राशि का विवरण होगा।