फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pension amount will be given in nine installments to retired employees of punjab in five years

पंजाब: पेंशन राशि पांच सालों में नौ किस्तों में मिलेगी, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों से पेंशनभोगी भी नाखुश

Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
सार

सरकार ने ड्यूटी के दौरान विभिन्न कारणों से मारे जाने वाले मुलाजिमों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया ग्रांट में बढ़ोतरी की है। इसके तहत, सेवा के दौरान मुलाजिम की मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये, ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत होने पर 2 लाख रुपये, दंगे, आतंकी हमले और दुश्मन के हमले से ड्यूटी निभाते हुए मौत होने पर 20 लाख रुपये और हादसे या हत्या या आजीवन अपंगता का शिकार होने वाले मुलाजिम के लिए 10 लाख रुपये एक्सग्रेशिया ग्रांट दी जाएगी।

विज्ञापन
Pension amount will be given in nine installments to retired employees of punjab in five years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार ने अपने करीब तीन लाख पेंशनभोगियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत कई राहतों का एलान करते हुए दावा किया है कि इससे प्रदेश सरकार के एक जनवरी 2016 या उसके बाद रिटायर हुए मुलाजिमों को लाभ होगा। सरकार ने नए वेतनमान के तहत पेंशन की बकाया राशि (जुलाई-अक्तूबर तक) तुरंत देने का एलान किया है, जबकि बाकी राशि अगले पांच साल में 9 किश्तों में दी जाएगी। वहीं, बीते तीन दिन से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे राज्य सरकार के मौजूदा मुलाजिमों की तरह ही पेंशनभोगियों ने भी सरकार के नए नोटिफिकेशन पर असंतोष जताते हुए इसे खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 1-1-2016 के बाद रिटायर हुए मुलाजिमों की पेंशन, बेसिक का 50 फीसदी बनी रहेगी। हालांकि सरकार ने इसमें 113 फीसदी डीए, 15 फीसदी बढ़ोतरी लाभ और मेडिकल भत्ते के 1000 रुपये जोड़कर पेंशन में वृद्धि दिखाने को कोशिश की है। इसी तरह 1-1-2016 तक रिटायर हुए मुलाजिमों को भी पेंशन गणना की इसी प्रणाली से जोड़ा है। 
विज्ञापन


मुलाजिम संगठनों का आरोप है कि वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करते समय सरकार ने नया वेतनमान व पेंशन निर्धारण के लिए 2.59 मीट्रिक गणना को अपनाने का दावा किया था लेकिन जब इसे लागू किया गया, तब इसे गुपचुप तरीके से घटाकर 2.42 ही कर दिया गया, जिससे मुलाजिमों और पेंशनरों को मिल रहा लाभ बढ़ने के बजाय घट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पेंशन, मूल वेतन का 50 प्रतिशत बनी रहेगी। इसकी गणना 10 माह की औसत परिलब्धियों के अंतिम वेतन के आधार पर भी की जाती रहेगी, जो कर्मचारियों के लिए लाभकारी होगी। इस तरह न्यूनतम 9000 रुपये प्रति माह पेंशन बनेगी। यानी जिस मुलाजिम की बेसिक 40 हजार रुपये होगी, उसे 20 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। यह भी गौरतलब है कि नए पेंशन स्ट्रक्चर में जो 9000 रुपये प्रति माह पेंशन बनी है, वह पहले 9068 रुपये प्रति माह थी।

रिटायर कर्मी की उम्र के हिसाब से बढ़ोतरी
नए पेंशन ढांचे में यह प्रावधान किया गया है कि रिटायर मुलाजिम को उसकी बढ़ती उम्र के हिसाब से अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। यह लाभ 65 से 70 साल उम्र वर्ग में रिवाइज्ड बेसिक पेंशन का 5 फीसदी, 70-75 साल उम्र वर्ग में 10 फीसदी, 75-80 साल वर्ग में 15, 80-85 वर्ग में 25 फीसदी, 85-90 साल वर्ग में 35 फीसदी, 90-95 साल वर्ग में 45 फीसदी, 95-100 साल उम्र वर्ग में 55 फीसदी और 100 साल से अधिक वर्ग में रिवाइज बेसिक पेंशन की 100 फीसदी राशि दी जाएगी।

रिटायरमेंट-कम-मृत्यु ग्रेच्युटी
वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत रिटायरमेंट-कम-मृत्यु ग्रेच्युटी को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। यह संशोधित दर 1-1-2016 से प्रभावी होगी और यह उन मुलाजिमों पर भी लागू होगी जो नई पेंशन योजना के अधीन आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed