फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Penalty will be imposed on farmers who do not join tractor march on January 26

ट्रैक्टर मार्च में शामिल नहीं होने वाले किसानों पर लगेगा आर्थिक दंड, देना पड़ेगा डीजल का पैसा

Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
सार

  • पंजाब के संगरूर के भल्लरहेड़ी और मोगा के राउक कलां गांव में किसान यूनियनों ने सुनाया फैसला
  • भल्लरहेड़ी गांव के लोगों पर 2100 और राउक कलां के ग्रामीणों को देना होगा 1200 रुपये आर्थिक दंड

विज्ञापन
Penalty will be imposed on farmers who do not join tractor march on January 26
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को होने वाले किसानों के ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने के लिए किसान यूनियनें हर संभव प्रयास कर रही हैं। ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने के लिए अब किसान यूनियनों ने मार्च में शामिल नहीं होने वालों के खिलाफ आर्थिक दंड लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


किसान यूनियनों ने संगरूर के भल्लरहेड़ी गांव के किसानों पर 2100 रुपये और मोगा के राउक कलां के गांव पर 1200 रुपये दंड तय किया है। यह दंड तब देना होगा जब किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय स्तर पर कई दौर की वार्ता के बाद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश किसान यूनियनों का अब आंदोलन को मजबूत करने पर ही सारा जोर है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनें आगामी 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च की घोषणा कर चुके हैं। यूनियनें पंजाब सहित दूसरे राज्यों में ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कुछ किसान यूनियनों ने ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। यूनियनों ने तय किया है कि जो भी किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल नहीं होगा उस पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। ट्रैक्टर मार्च में शामिल नहीं होने की स्थिति में किसानों को डीजल के लिए क्रमश 2100 और 1200 रुपये आर्थिक दंड का प्रावधान किया है। पंजाब की 65 फीसदी आबादी ग्रामीण हैं और खेती-किसानी से जुड़ी हुई है। सूबे में 13300 गांव हैं।

हर गांव से 80-100 ट्रैक्टरों का लक्ष्य

यूनियन नेताओं का लक्ष्य है कि सूबे के प्रत्येक गांव से 80 से 100 ट्रैक्टरों का सहयोग और परिवार से एक सदस्य की सहभागिता जरूर मिले। इसी उद्देश्य को लेकर वह जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

राजनीतिक दल भी कर रहे सहयोग
ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दल भी सहयोग कर रहे हैं। भाजपा को छोड़कर पंजाब में आप, शिअद और सत्तासीन कांग्रेस के विधायक और सांसद किसानों की हर संभव मदद कर रहे हैं। नेता खुद ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मार्च को सफल बनाने का ग्रामीणों से आह्वान कर रहे हैं।

26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च ऐतिहासिक होने वाला है। जिस हिसाब से पंजाब में किसान नेता मार्च को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं, उसके अनुरूप 500000 ट्रैक्टर मार्च में पहुंचने की उम्मीद है। 13 हजार से अधिक गांव किसानों के इस आंदोलन से जुड़ चुके हैं, जो नहीं जुड़ पा रहे हैं, वह डीजल के नाम पर आर्थिक दंड देकर सहयोग कर रहे हैं। - सुखदेव सिंह कोकरी कलां, महासचिव, भाकियू एकता (उगराहां)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed