फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC will start B.tech first year studies from December 14

14 दिसंबर से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू करेगा पेक

Mon, 30 Nov 2020 08:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
PEC will start B.tech first year studies from December 14
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : student
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) बीटेक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू करने जा रहा है। कक्षाएं ऑनलाइन ही लगेंगी। दो दिसंबर से ऑरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें विद्यार्थियों का स्वागत होगा और उन्हें पेक आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

पेक में बीटेक प्रथम वर्ष के प्रवेश लगभग पूरे हो गए हैं। कुछ विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की है, वे भी दो-चार दिन में जमा कर देंगे। बीटेक में 800 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। अब इन विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने की योजना बन रही है ताकि समय पर पाठ्यक्रम पूरा हो सके। इन विद्यार्थियों की पढ़ाई पेक फिलहाल ऑनलाइन ही कराएगा। साथ ही शिक्षकों से कहा है कि विद्यार्थियों की समस्याओं का साथ-साथ ही निदान करते जाएं।
विज्ञापन

इसके साथ ही संस्थान एक कमेटी बनाएगा। इस कमेटी में उन समस्याओं का निदान होगा जिनका विभाग नहीं कर पाएंगे। बेहतर शिक्षण कार्य के लिए पेक तैयारी में जुटा है। इसके अलावा दो दिन बाद फिर से द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होंगी। यह परीक्षा का दूसरा चरण है। पेक निदेशक प्रो. धीरज सांघी ने बताया कि बीटेक की पढ़ाई 14 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं और पढ़ाई ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed