फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Peacock hunting gang arrest

मोर का शिकार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार दो फरार

Tue, 13 Jun 2017 12:41 AM IST
अश्वनी कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अश्वनी कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Peacock hunting gang arrest
मोर का शिकार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो सदस्य भागने में सफल रहे। आरोपी के पास से पुलिस को तीन मरे मोर मिले हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीमाजरा(चंडीगढ़) निवासी राकेश सिंह (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दावा किया है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक इंस्पेक्टर बरमा सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में जंगली जीवों का शिकार करने वाला एक गिरोह सक्रिय है।  इसके बाद पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित बर्गर किंग रेस्तरां से गांव छत को जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की।
विज्ञापन


इस दौरान एक इंडेवर कार को पुलिस शक के आधार पर रुकने का इशारा किया। लेकिन जैसे ही कार रुकी तो उसमें सवार 2 लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से तीन मरे मोर बरामद हुए। इसमें दो मोर और एक मोरनी थी। पुलिस ने मृत मोरों को पोस्टमार्टम के लिए छतबीड़ जू पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा बनाने में किए जाते थे इस्तेमाल

Peacock hunting gang arrest
मोर की मौत - फोटो : File Photo
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मोरों का शिकार करके उन्हें बेच देते थे। आरोपी ने बताया कि जिन लोगों को मोर बेचे जाते थे वह लोग इनका इस्तेमाल दवा बनाने में करते थे।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया है कि बरामद हुए मोर का शिकार उसने रविवार को छतबीड़ के पास किया था। इनको सोमवार बेचने जा रहे थे। आरोपी ने यह भी बताया कि मोर के पंखों का इस्तेमाल उन महिलाओं के लिए दवा बनाने में इस्तेमाल करते थे, जिनको बच्चा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed