फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PCR personnel chased and nabbed two accused who snatched a mobile phone from an auto driver.

Chandigarh News: ऑटो चालक से मोबाइल झपटने वाले दो आरोपियों को पीसीआर कर्मियों ने पीछा कर दबोचे

Wed, 29 Apr 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
PCR personnel chased and nabbed two accused who snatched a mobile phone from an auto driver.
चंडीगढ़। सेक्टर-28 पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर एक ऑटो चालक से मोबाइल झपटने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने आरोपियों का पीछा कर काबू कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों धनास के स्मॉल फ्लैट्स के रहने वाले राहुल (24) और झामपुर निवासी सोरन को बुधवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब 2:45 बजे सेक्टर-28 स्थित भुजल बिल्डिंग के सामने अपने ऑटो में सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए, जिनमें से एक ने धनास जाने की बात कही। शिकायत के अनुसार, बात करते ही दो युवकों ने उसे दोनों ओर से पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना के बाद शिव कुमार और मौके पर पहुंची पीसीआर ट्रॉमा-2 टीम में तैनात सीनियर कॉन्स्टेबल रविशंकर, वॉलंटियर फूल सिंह ने शिकायकर्ता के साथ मिलकर आरोपियों को काबू किया गया। आरोपी भागते हुए सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट तक पहुंच गए थे। वहीं लक्की मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed