फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PCR employees who went to resolve the dispute attacked, uniform torn

Chandigarh News: झगड़ा छुड़ाने गए पीसीआर मुलाजिमों पर हमला, वर्दी फाड़ी

Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
PCR employees who went to resolve the dispute attacked, uniform torn
मोहाली। फेज-7 में बैदवान टैक्सी स्टैंड के पास हो दो युवकों में हो रहा झगड़ा छुड़ाने पहुंचे पीसीआर मुलाजिमों पर ही युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने पुलिस मुलाजिमों की वर्दी भी फाड़ दी और सिर मारकर उनकी पीसीआर का शीशा भी तोड़ दिया। इस मामले में जांच अधिकारी सहायक थानेदार दिलबाग सिंह के बयान पर मटौर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 186, 427 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी मकान नंबर-123 वार्ड नंबर -5 कुराली के रूप में हुई है। उसके एक शराबी साथी जतिंदर के खिलाफ भी 7/51 का केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह पीसीआर इको-12 पर तैनात हैं। फेज-7 में पापा चिकन के सामने ड्यूटी पर थे। तभी दोपहर करीब सवा तीन बजे उसे किसी राहगीर ने सूचना दी कि दो युवक फेज-7 में बैदवान टैक्सी स्टैंड के पास लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो दो युवक सुनील और जतिंदर आपस में लड़ रहे थे। सुनील के सिर से खून बह रहा था। दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों को पीसीआर में बैठने को कहा तो वह उनसे ही भिड़ गए। दोनों मुलाजिमों के साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि सुनील ने खुद का सिर पीसीआर गाड़ी के शीशे में मारा और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वह दोनों को साथी कर्मचारियों की मदद से अस्पताल ले गए। यहां उनका उपचार करवाया और इसके बाद दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed