{"_id":"58fdd3594f1c1b197d8b457c","slug":"pca-stadium-mohali-and-people-of-chandigarh-panchkula-mohali-ready-to-enjoy-ipl-matches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा क्रिकेट का जादू, मोहाली स्टेडियम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL: लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा क्रिकेट का जादू, मोहाली स्टेडियम तैयार
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
पंजाब, आईपीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैचों का समय आते ही क्रिकेट का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। टिकटों के लिए मारामारी हो रही, वहीं स्टेडियम भी बनकर तैयार है। आईपीएल के इस सत्र की शुरूआत यहां पर 28 अप्रैल से सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच मुकाबले से होगी। यहां कुल 4 मुकाबले खेले जाने हैं। इसके लिए प्रशंसक अभी से टिकट खरीदने में जुट गए हैं।
इस बार मोहाली के स्टेडियम में चार मैचों के लिए तीन पिचों को बनाया गया है, जिन पर अलग अलग दिन मुकाबले खेले जाने हैं। आईपीएल में इस सीजन में विभिन्न टीमों से पंजाबी क्रिकेटर बल्ले और गेंद से अपना जलवा बिखेर रहे हैं। मोहाली में होने वाले चार मुकाबलों में भी पंजाबी क्रिकेट रंग जमाने वाले हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम युवराज सिंह का है, जोकि सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे हैं।
इसी टीम से सिद्धार्थ कौल और बिपुल शर्मा भी जलवा दिखा रहे हैं। टर्बनेटर हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के लिए अपनी फिरकी का जादू बिखेर रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब से ओपनर मनन वोहरा और गेंदबाज संदीप भी यहीं के प्रोडक्ट हैं। वैसे भी मोहाली में मैच चाहे किसी भी टीम का हो, स्टेडियम तो खचाखच भरेगा ही। साथ में दर्शकों का क्रेज और सपोर्ट भी खिलाड़ियों को मिलेगा।

2008 में यहां खेला गया पहला आईपीएल मैच
किंग्स इलेवन पंजाब
आईपीएल के पहले सीजन की शुरूआत 2008 में हुई। आई एस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में पहली बार इस फटाफट क्रिकेट खेला गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा । यह सफर आज तक यानी आईपीएल के सीजन 10 तक भी जारी है। इस स्टेडियम में अब तक 42 आईपीएल के मैच खेले जा चुके हैं।
स्टेडियम की क्षमता
मोहाली के आई एस ब्रिंदा स्टेडियम में 30 हजार के करीब दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था है। इस सत्र में खेले जाने वाले चार मैचों के लिए स्टेडियम में टिकटों की ब्रिकी का काम शुरू हो चुका है।

ये मैच होंगे यहां पर
किंग्स इलेवन पंजाब
- 28 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर हैदराबाद
- 30 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स
- 7 मई किंग्स इलेवन पंजाब बनाम गुजरात लायंस
- 9 मई किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स।
यहां मिल रहे टिकट
आईपीएल के मोहाली में होने वाले मैचों के लिए टिकट आई एस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली के गेट नंबर 4 और 14 पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जो क्रिकेट प्रंशसक ऑन लाइन इसे खरीदना चाहते है वह बुक माई शो के जरिए अपनी टिक्ट इन चार मैचों के लिए बुक करवा सकते हैं।