पीजीआई ने किया पेटीएम से किनारा, जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए पेटीएम की सेवाएं नहीं लेगा। पेटीएम ने प्वाइंट 8 प्रतिशत चार्ज की शर्त रखी थी, जिस पर पीजीआई ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
अब पीजीआई ऑनलाइन पेमेंट के लिए सिर्फ पीओएस मशीन का इस्तेमाल करेगा। इसमें डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट होगी। नोटबंदी के बाद नोटों की किल्लत शुरू हो गई थी।
लोगों के पास इलाज तक के रुपये नहीं बचे थे। पीजीआई में भी ओपीडी घटकर आधी रह गई थी। उस दौरान ऑनलाइन पेमेंट पर जोर दिया जाने लगा तो पेटीएम ने पीजीआई को प्रस्ताव सौंपा था।
रोजाना लाखों की पेमेंट होती है
पेटीएम ने पहले ऑनलाइन पेमेंट के लिए चार्ज की शर्त नहीं बताई, लेकिन जब पीजीआई ने प्रजेंटेशन के लिए कंपनी अधिकारियों को बुलाया तो उन्होंने चार्ज वसूलने की शर्त बताई। इस पर पीजीआई ने तुरंत पेटीएम से किनारा कर लिया।
रोजाना लाखों की पेमेंट होती है
जांच और मरीजों के एडमिशन से पीजीआई को रोजाना लाखों रुपये की कमाई होती है। इस हिसाब से यदि पेटीएम चार्ज करता है तो उसे भी काफी फायदा होता।
दूसरी तरफ पीजीआई को अपने पास से रुपये देने पड़ते। इसलिए पीजीआई ने पेटीएम के प्रस्ताव को तुरंत मना कर दिया।