फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pawan kumar Bansal, announcement of the election, raid rumor

बंसल के घर छापे और 45 करोड़ मिलने की अफवाह, मचा हड़कंप

Wed, 16 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 Pawan kumar Bansal, announcement of the election, raid rumor
कांग्रेस नेता पवन बंसल - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयुक्त ने जब 18 दिसंबर को चुनाव की घोषणा की तभी शहर में यह अफवाह उड़ गई कि पूर्व रेल मंत्री एवं कांग्रेस नेता पवन बंसल के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा और 45 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है। 
विज्ञापन


एक घंटे तक यह अफवाह शहर में आग की तरह फैल गई। बंसल के घर पर रेड पड़ने की अफवाह पूरा दिन सोशल मीडिया और व्हाट्स एप पर चलता रहा। मीडिया के साथ साथ कांग्रेस के सीनियर नेता पवन बंसल के घर पहुंच गए। जहां पर बंसल ने छापे की बात का खंडन किया। पूर्व रेल मंत्री ने बताया कि कि उनको भी मीडिया से ही छापे की जानकारी मिली थी। उनका कहना है कि चुनाव को लेकर यह भाजपा की साजिश है। उन्हें बदनाम किया जा रहा है। अगर ऐसी कोई एजेंसी आयकर विभाग या ईडी आती है तो उनका पूरी तरह से स्वागत है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के छूटे पसीने
बंसल के घर छापे की अफवाह से जहां कांग्रेसी नेताओं के पसीने छूट गए, वहीं भाजपा के नेता खुश हो गए। निगम का चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी उम्मीदवार बंसल के नाम पर ही वोट मांगते हैं, इसीलिए प्रचार में बंसल की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed