फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pawan Kapoor won the ITF World Tennis Masters 4000 Champions Cup

Chandigarh News: पवन कपूर ने आइटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स 4000 चैंपियन कप

Mon, 03 Nov 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pawan Kapoor won the ITF World Tennis Masters 4000 Champions Cup

विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के टेनिस खिलाड़ी और सिटको के कर्मचारी पवन कपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स 4000 चैंपियन कप का खिताब अपने नाम किया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में पवन कपूर ने बेहतरीन लय में खेलते हुए प्रितपाल सिंह को 6-3, 6-1, 6-2, 6-1 से हराया।
पवन का टूर्नामेंट के दौरान प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत के नंबर-1 खिलाड़ी रितेश लूथरा को 6-2, 6-3 से पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में सत्यकाम गोस्वामी को 6-1, 6-0 से मात दी, जबकि सेमीफाइनल में संजीव के खिलाफ 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल जीतने के साथ पवन कपूर को आईटीएफ के 400 रैंकिंग अंक भी हासिल हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से शहर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। पवन ने जीत का श्रेय अपने परिवार, कोच और सहयोगियों को दिया और कहा कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed