फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients from all the states will be treated in PGI Chandigarh

चंडीगढ़: सबके लिए खुले पीजीआई के द्वार, सभी प्रदेशों के मरीजों का होगा इलाज

Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Patients from all the states will be treated in PGI Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना काल में भी चंडीगढ़ पीजीआई के दरवाजे सभी प्रदेशों के मरीजों के लिए खुले हैं। संक्रमण से बचाव को देखते हुए पीजीआई की ओपीडी फिलहाल बंद चल रही है। टेली कंसल्टेशन सर्विस में चंडीगढ़ के साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और अन्य प्रदेशों के मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। वहीं, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी में आने वाले सभी प्रदेशों के रेफर मरीजों की कोरोना जांच कर उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन का कहना है कि तमाम परेशानियों और बाधाओं के बावजूद बाहर से आने वाले मरीजों का इलाज बाधित नहीं किया जा रहा है। पीजीआई के लिए चंडीगढ़ के साथ देश के अन्य हिस्सों से आने वाले मरीजों की जान बचानी प्राथमिकता है। ऐसी स्थिति में कुछ प्रदेशों के नाम चिह्नित कर वहां के मरीजों के इलाज पर रोक लगाए जाने संबंधी सूचनाओं का पीजीआई प्रशासन ने खंडन किया है।
विज्ञापन


पीजीआई के मुताबिक ऐसी सूचनाएं पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। पीजीआई में मार्च से अब तक लगातार बाहर से आने वाले मरीजों का मानक के अनुसार इलाज किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। अगर कोरोना काल में पीजीआई में देखे गए मरीजों की संख्या का आकलन किया जाए तो उसमें चंडीगढ़ से कई गुना ज्यादा पंजाब-हरियाणा और हिमाचल के मरीज शामिल हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉमा में चंडीगढ़ से ज्यादा बाहर के मरीज

माह    पंजाब    हरियाणा    हिमाचल    चंडीगढ़    यूपी    अन्य    
अप्रैल   142     93             53           66      20       18     
मई      265    153           77            88      35      33    
जून     230    151          77            122     37       39    
जुलाई  300    159          86           101      37      31

इमरजेंसी में अन्य प्रदेशों के मरीज सबसे ज्यादा 

  • माह    पंजाब    हरियाणा    हिमाचल    चंडीगढ़    यूपी    अन्य   
  • अप्रैल    813      433       201          394       100    81    
  • मई      1097     487       256          554      146    119     
  • जून       1491   579      384          651      162     148    
  • जुलाई   1515   675       363          858      199    165      

पीजीआई में चंडीगढ़ के साथ पंजाब-हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों से आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। किसी प्रदेश विशेष के मरीजों पर रोक लगाए जाने जैसी सूचनाएं पूरी तरह गलत और निराधार हैं।  -डॉ. अशोक कुमार, पीजीआई प्रवक्ता चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed