फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients are facing difficulties in registering in GMSH-16 OPD

जीएमएसएच- 16 ओपीडी में पंजीकरण कराने में मरीजों की हो रही फजीहत

Mon, 09 Aug 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Patients are facing difficulties in registering in GMSH-16 OPD
चंडीगढ़। जीएमएसएच- 16 की ओपीडी में सुबह 11 बजे के बाद आ रहे मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है। इसका कारण सुबह 11 बजे के बाद पंजीकरण न होना है। ऐसे में तय समय सीमा के बाद आने वाले मरीजों को अगले दिन सुबह 8 से 11 बजे के अंदर आकर पंजीकरण कराने को कहा जा रहा है। मरीजों के लिए पंजीकरण की समय सीमा का निर्धारण परेशानी का कारण बना हुआ है। खासकर दूरदराज से आ रहे मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव का दिया जा रहा हवाला
पंजीकरण की समय सीमा तय किए जाने के पीछे कोरोना संक्रमण से बचाव के मानक का हवाला दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अगर पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई गई तो मरीजों की संख्या ज्यादा हो जाएगी। इससे अस्पताल में सामाजिक दूरी के मानक का पालन संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

फिर जांच और दवा लेने में होगा विलंब
अस्पताल प्रशासन के अनुसार 11 बजे तक पंजीकरण कराने वाले मरीजों को ओपीडी में देखने के बाद डॉक्टर जांच और दवाएं लिखते हैं। अगर समय सीमा बढ़ाई गई तो 11 बजे के बाद दिखाने वाले मरीजों को जांच के लिए अगले दिन आना पड़ेगा, क्योंकि जांच का नमूना दोपहर एक बजे तक ही लिया जाता है। उसके बाद नमूनों की जांच की जाती है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की समय सीमा सुबह 11 बजे तक की रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की समय सीमा सुबह 11 से बढ़ाकर दोपहर 12 बजे तक करने का निर्णय लिया गया है। इसे सोमवार से लागू कर दिया जाएगा।
-डॉ. वीकेनागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएस- 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed