फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patient dies due to lack of treatment in Ludhiana

लुधियाना: सिविल अस्पताल में साढ़े पांच घंटे तक इलाज के इंतजार में तड़पता रहा मरीज, नहीं मिलने से मौत

Mon, 18 Sep 2023 02:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Sep 2023 02:44 PM IST
सार

मोहम्मद हसीन ने बताया कि डेढ़ बजे अब्बास की मौत के बाद शव को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित मेल वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया। उसका शव करीब डेढ़ घंटे तक मरीजों के बीच पड़ा रहा और स्टाफ ने करीब 3:25 बजे शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया।

विज्ञापन
Patient dies due to lack of treatment in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि सिविल अस्पताल में साढ़े पांच घंटे तक इलाज न मिलने से मरीज मौत हुई है। मृतक की पहचान लुधियाना के मेहरबान निवासी अब्बास के रूप में हुई है। मृतक के ससुर मोहम्मद हसीन ने बताया कि अब्बास को शुक्रवार की रात से पेट में इन्फेक्शन के कारण दस्त और उल्टी लगी थी। बता दें कि सिविल अस्पताल में इससे पहले भी स्ट्रेचर से गिरकर मरीज की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर अब्बास को शनिवार सुबह करीब आठ बजे सिविल अस्पताल लाया गया। इस दौरान कई घंटे तक वह लाइन में लगा रहा। इस दौरान वहां अब्बास ने कई बार दस्त और उल्टी की। मगर किसी ने उसकी नाजुक हालत पर ध्यान नहीं दिया और ड्यूटी पर तैनात अस्पताल के कर्मी घंटों तक ओपीडी में ही मरीज को इधर-उधर घुमाते रहे। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने उसे दोपहर 12 बजे अस्पताल में भर्ती किया लेकिन वार्ड में मौजूद स्टाफ ने इलाज नहीं किया। दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के इंतजार में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि वह मरीज की गंभीर हालत के बारे में कई बार डॉक्टर और स्टाफ नर्स को बताते रहे लेकिन किसी ने एक न सुनी और मरीज के इलाज में गंभीरता नहीं दिखाई। यहां तक कि मरीज की मौत के बाद स्टाफ ने आनन-फानन सुई लगा दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मरीज दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक मरीजों के बीच पड़ा रहा शव

मोहम्मद हसीन ने बताया कि डेढ़ बजे अब्बास की मौत के बाद शव को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित मेल वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया। उसका शव करीब डेढ़ घंटे तक मरीजों के बीच पड़ा रहा और स्टाफ ने करीब 3:25 बजे शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed