{"_id":"64e505e59593792b0e00f854","slug":"patient-commits-suicide-by-jumping-from-sixth-floor-of-hospital-in-chandigarh-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: अस्पताल में वार्ड के बाहर टहल रहा था मरीज, अचानक छठी मंजिल से लगाई छलांग, चंडीगढ़ का खौफनाक मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: अस्पताल में वार्ड के बाहर टहल रहा था मरीज, अचानक छठी मंजिल से लगाई छलांग, चंडीगढ़ का खौफनाक मामला
Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
सार
रविंद्र कुमार अस्पताल के ब्लॉक सी में एरिया-64 के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती था। पुलिस ने मामले में घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिवार से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अस्पताल से कूदा मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में मंगलवार रात 10:05 बजे 37 वर्षीय एक मरीज ने अस्पताल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान मूलरूप से जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी रविंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है। सूचना पाकर पीसीआर समेत सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद अस्पताल में खलबली मच गई। जानकारी के मुताबिक, रविंद्र हरियाणा के जगाधरी (यमुनानगर) में काम करता था और उसे लीवर की बीमारी थी। इसी के चलते बीते नौ अगस्त को उसे जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार रात को रविंद्र कुमार अपने वार्ड के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसने अचानक छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। साथ ही शरीर पर कई जगह पर फ्रैक्चर भी हो गए। लहूलुहान हालत में नीचे गिरा देख उसे तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर कुछ देर रखा गया मगर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रविंद्र कुमार अस्पताल के ब्लॉक सी में एरिया-64 के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती था। पुलिस ने मामले में घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिवार से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन