फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala's Army Jawan shaheed in Jammu and Kashmir

पंजाब: पटियाला का लाल नायक राजविंदर सिंह पुलवामा में शहीद, गांव में शोक की लहर

Tue, 07 Jul 2020 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jul 2020 09:37 PM IST
सार

  • आतंकवादियों का मुकाबला करते समय पाई शहादत, इलाके में शोक की लहर 
  • पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार: डीसी

विज्ञापन
Patiala's Army Jawan shaheed in Jammu and Kashmir
शहीद नायक राजविंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पटियाला के हलका समाना के गांव दोदड़ा निवासी सेना में नायक राजविंदर सिंह (29) मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। जैसे ही नायक राजविंदर सिंह की शहादत की खबर उनके गांव पहुंची तो इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। 

विज्ञापन


शहीद के पिता अवतार सिंह ने भरे गले से कहा कि उनके बेटे ने अपनी जान देश पर न्योछावर की है। जिस पर उन्हें और पूरे पंजाब को गर्व है। पिता ने कहा कि बेटे ने आतंकवादियों का बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला किया है। बेटा भले ही 30 साल का हो गया था लेकिन उनके लिए तो वह अभी भी बच्चा ही था। जब भी छुट्टी पर आता था तो वह साथ ही खाता-पीता व सोता था। इस दौरान पिता की आंखें नम थीं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की मां महिंदर कौर व बड़े भाई बलवंत सिंह ने रोते हुए कहा कि इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि उनका राजविंदर सिंह शहीद हो गया है। शहीद नायक राजविंदर सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1990 में हुआ था। वह 24 मार्च 2011 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और सेना की 24 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे। जांबाज की रेजीमेंट इस समय नागालैंड में तैनात है लेकिन राजविंदर सिंह इस समय 53- राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेवा निभा रहे थे। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से हुए शहीद
भारतीय फौज के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में मंगलवार को सुवखते गांव गोसू में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान नायक राजविंदर सिंह आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए गोली लगने से शहीद हो गए। सांसद परनीत कौर, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा, साधु सिंह धर्मसोत ने नायक राजविंदर सिंह की शहादत पर दुख जताया है। डीसी कुमार अमित ने कहा कि शहीद के पार्थिव शरीर के गांव दोदड़ा पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed