फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala MP Preneet Kaur will join BJP

लोकसभा चुनाव: पंजाब में कांग्रेस को झटका! भाजपा में शामिल होंगी अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर

Wed, 13 Mar 2024 05:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

कांग्रेस से पटियाला की सांसद परनीत कौर गुरुवार को भाजपा में शामिल होंगी। इससे पहले उनके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह, बेटी और बेटा भाजपा में शामिल हो चुके हैं। परनीत कौर पटियाला से चार बार सांसद और एक बार विधायक रह चुकी हैं। मनमोहन सिंह सरकार में परनीत कौर विदेश राज्य मंत्री भी रही हैं।  

विज्ञापन
Patiala MP Preneet Kaur will join BJP
कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी व सांसद परनीत कौर गुरुवार को भाजपा में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें पटियाला सीट से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। परनीत कौर के भाजपा में जाने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं लेकिन इसी बीच बीते दिनों उनकी बेटी जयइंद्र कौर ने बयान देकर साफ कर दिया था कि उनकी मां परनीत जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेंगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने बेटे रणइंद्र सिंह व बेटी जयइंद्र कौर के साथ सितंबर 2022 में भाजपा का दामन थाम चुके हैं। यहां तक कि कैप्टन ने अपनी पार्टी का विलय भी भाजपा में कर दिया है। 
विज्ञापन


परनीत कौर चार बार से पटियाला सीट से सांसद हैं। सबसे पहले वह 1999 में पटियाला से लोकसभा चुनाव जीती थीं और इसके बाद 2004, 2009 और 2019 में इसी सीट से चुनाव जीता। 2009 से 2012 तक तत्कालीन यूपीए सरकार में परनीत कौर विदेश राज्य मंत्री भी रही हैं। इसके अलावा वह 2014 से 2017 तक पटियाला से विधायक भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने परनीत को तीन फरवरी 2023 को निलंबित कर दिया था। हालांकि लोकसभा की सदस्यता न जाए, इस वजह से परनीत कौर ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था। परनीत पर आरोप लगे कि वह लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में जा रही हैं। यही नहीं परनीत कौर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा नहीं लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed