JEE Advanced Result 2022: पटियाला के गौरीश ने मारी बाजी, पंजाब भर में हासिल किया दूसरा स्थान
गौरीश का एक ही जुनून था कि बस उन्हें मेहनत करके एक बड़ा इंजीनियर बनकर अपने माता-पिता के सपने को पूरा करना है। अमर उजाला से बातचीत में पिता कृष्ण गर्ग ने बताया कि वह पातड़ां की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं और पत्नी गृहिणी हैं। उनका बेटा गौरीश शुरू से पढ़ाई में काफी होनहार था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के पातड़ां के रहने वाले गौरीश ने आईआईटी जेईई ऑल इंडिया 38वां रैंक अर्जित कर पंजाब में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गौरीश ने जेईई मेंस में 265वां रैंक अर्जित किया था। सफलता हासिल करने के लिए गौरीश ने कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ स्टडी पर भी जोर दिया। इसके साथ उन्होंने टीवी और मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखी। यहां तक कि वह किसी परिवारिक समागम में भी शामिल नहीं होते थे।
गौरीश का एक ही जुनून था कि बस उन्हें मेहनत करके एक बड़ा इंजीनियर बनकर अपने माता-पिता के सपने को पूरा करना है। अमर उजाला से बातचीत में पिता कृष्ण गर्ग ने बताया कि वह पातड़ां की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं और पत्नी गृहिणी हैं। उनका बेटा गौरीश शुरू से पढ़ाई में काफी होनहार था।
परिवार का अच्छा-खासा कारोबार होने के बावजूद गौरीश अपने दम पर एक मुकाम हासिल करना चाहता था। वह इंजीनियर बनना चाहता था, जिसके लिए बतौर माता-पिता उन्होंने अपने बेटे का पूरा साथ दिया। उन्होंने बताया कि गौरीश ने 12वीं तक की पढ़ाई पातड़ां के एक प्राइवेट स्कूल से की है। इसके बाद गौरीश ने चंडीगढ़ स्थित श्री चैतन्य से कोचिंग प्राप्त की है।
कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ स्टडी पर पूरा जोर दिया। रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई की। टीवी से वह दूर रहता था और मोबाइल तक उसके पास नहीं था। गौरीश ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। यहां तक कि वह पारिवारिक समागम तक में शामिल नहीं होता था। पिता कृष्ण गर्ग ने बताया कि अच्छा रैंक मिलने के चलते अब गौरीश का दाखिला आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस में हो जाएगा, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित है। अगले महीने गौरीश आईआईटी मुंबई ज्वाइन कर लेगा।
जेईई एडवांस में कृष्ण, गणेश व अनुष्का अव्वल
जेईई एडवांस में फिरोजपुर के डीसीएम स्कूल के विद्यार्थी कृष्ण गोयल ने देशभर में 2587 रैंक, गणेश तलवार ने 3264 रैंक और अनुष्का झा ने 5293 रैंक हासिल किया है। छात्र कृष्ण गोयल का कहना है कि वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर बनने की प्रेरणा बड़े भाई से मिली। बड़े भाई कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं।
गणेश तलवार ने बताया कि उसके पिता नवीन पेशे से बिजनेसमैन और माता रजनी गृहिणी है। गणेश ने बताया कि बचपन से ही कंप्यूटर काफी पसंद था और उसमें विभिन्न प्रोग्राम बनाने, कोडिंग में दिलचस्पी थी। स्कूल में भी कई बार विजटेक अवार्ड, रामानुजन अवार्ड मिल चुके हैं। गणेश ने बताया कि घर में वह पहला व्यक्ति है, जो इंजीनियर बनेगा। अनुष्का ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और बताया कि परीक्षा के दौरान रोजाना 5-6 घंटे पढ़ती थी।
मृदुल गुप्ता ने हासिल की 144वीं रैंक
जालंधर के मृदुल गुप्ता ने देशभर से 144वीं रैंक हासिल की है। बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले मृदुल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने स्कूल के समय के अलावा रोजाना 12 से 14 घंटे तक पढ़ने का नियम शुरू से ही अपना रखा था। 10वीं कक्षा में दाखिल होते ही इंटरनेट मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली थी। अधिक से अधिक मॉक टेस्ट पास करने और सवालों को लिखकर दोहराने से काफी मदद मिली है। मृदुल गुप्ता ने जेईई मेन्स में भी 99.952 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर देशभर से 505वीं रैंक हासिल की थी। जालंधर के सार्थक कपूर ने जेईई एडवांस्ड में देशभर में 924वीं रैंक हासिल की। सार्थक कपूर व्यापारी समीर कपूर और एपीजे कॉलेज की प्रवक्ता पायल कपूर के बेटे हैं। सार्थक पहले जेईई मेन्स में भी 99.85 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में 1436वीं रैंक हासिल कर चुके हैं।