{"_id":"57c0532f4f1c1b037cd4f15b","slug":"patiala-boy-uploaded-porn-photos-of-girl-on-facebook-id","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां से नंबर लिया, FB आईडी बनाई और डाल दिए युवती के अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से नंबर लिया, FB आईडी बनाई और डाल दिए युवती के अश्लील फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 26 Aug 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Facebook
युवक ने मां से नंबर लेकर फेसबुक पर आईडी बनाई और युवती के अश्लील फोटो बनाकर अपलोड कर दिए। मामला पंजाब के पटियाला का है। थाना कोतवाली पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 20 साल की पीड़ित लड़की की मां बुटीक चलाती है।
जहां आरोपी नौजवान मोहित कुमार (21) निवासी पुराना बिशन नगर की मां कपड़े सिलवाने आती थी। आरोपी की मां को जब पता लगा कि लड़की बी फार्मेसी की ट्रेनिंग कर रही है तो उसने अपने पति के इलाज में मदद के लिए उसकी मां से लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया। नंबर मोबाइल में फीड करना नहीं आया तो उसने अपने लड़के मोहित को कह दिया।

Trending Videos
व्हाट्सऐप और फेसबुक से इकट्ठे करता रहा फोटो
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी
मोहित उक्त लड़की के वाट्सएप व फेसबुक पर समय-समय पर डाले जा रहे फोटो इकट्ठा करता रहा। फेसबुक पर नई आईडी बनाकर सारे फोटो अपलोड कर दिए।
इन फोटो को गलत तरीके से फोटोशॉप करके अश्लील बना दिया। जब लड़की को जगह-जगह से फोटो को लेकर फोन आने लगे, तो उसे इस नई आईडी के बारे में पता चला और फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा।
जांच अधिकारी थाना कोतवाली के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने कहा कि पीड़ित लड़की की मां के बयान पर आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।