{"_id":"65967f8972ed0abc811b306a24fb00a6","slug":"patiala-barber-shop-two-group-fight-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दो गुट भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दो गुट भिड़े, चार घायल
अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबलोवाल के पास गुरदीप कालोनी में बुधवार रात एक नाई की दुकान पर शराब के नशे में दोगुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान कैंचियां लगने से दोनों गुटों के चार नौजवान घायल हो गए। उन्हें राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार अबलोवाल के पास गुरदीप कालोनी में हरदीप सिंह नाम के नौजवान की नाई की दुकान है।
बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे शराब के नशे में धुत होने के कारण दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के नौजवानों में कैंचियां चलीं। इससे नाई हरदीप सिंह समेत दोनों गुटों के चार नौजवान जख्मी हो गए। अन्य घायलों में हरप्रीत सिंह, रवि, लकी शामिल हैं।
रवि की छाती में कैंची लगी है जबकि बाकी युवकों की टांगों और बाजुओं में चोट आई है। घायल फिलहाल राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस के मुताबिक नौजवानों में आपस में कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। शराब के नशे में नौजवानों में किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। बाद में झगड़ बढ़ गया।