फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Administration appealed to people to be careful about Corona virus

पटियाला में सितंबर माह में जोर पकड़ सकता है कोरोना, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

Wed, 26 Aug 2020 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Aug 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Patiala Administration appealed to people to be careful about Corona virus
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

सितंबर के पहले सप्ताह कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ सकता है। इस लिहाज से अगले 15 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में लोग पूरी सावधानी बरतें और अपने बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारों का खास ध्यान रखें और गैर जरूरी आवाजाही से गुरेज करें। पटियाला के डीसी कुमार अमित ने इस संबंध में बुधवार देर शाम संभावना जताते हुए लोगों को आगाह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोविड के लक्षण नजर आएं, वह तुरंत आइसोलेशन में चले जाएं। 

विज्ञापन


वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी
डीसी ने बताया कि कोविड के पूरे जोर के दौरान लेबल-3  सुविधा की जरूरत 250 तक पहुंच सकती है। जबकि जिले में क्रिटिकल लेवल-3 सुविधा सरकारी 88 व निजी 36 अस्पतालों में है। कुल मिलाकर 124 है। लेकिन अब राजिंदरा अस्पताल में लेवल-3 के तहत 100 बेड और 30 बेड कम्युनिटी हेल्थ सेंटर माडल टाउन में स्थापित कर कुल 254 की सुविधा बन जाएगी। राजिंदरा अस्पताल में वेंटिलेटर 99 हो जाएंगे और पांच वेंटिलेटर माडल टाउन सीएचसी में लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


गुरुवार से टेस्टिंग के लिए मोबाइल वैन सेवा शुरू
डीसी ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड के टेस्ट से घबराएं नहीं, बल्कि सैंपल देने के लिए आगे आएं, ताकि बीमारी पर काबू पाया जा सके। साथ ही बताया कि गुरुवार से जिले में दूर के स्थानों पर रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए उनकी सैंपलिंग कराने को मोबाइल वैन सेवा शुरू की जा रही है। साथ ही बताया कि जिले में कुल 74 हजार सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 5232 पॉजिटिव आए। इनमें से 1425 एक्टिव केस हैं, जबकि 3677 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में कोरोना से पांच की मौत, 185 नए संक्रमित आए
पटियाला जिले में बुधवार को कोरोना से एक युवक समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 185 नए संक्रमित केस आए। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि इन 185 नए संक्रमितों में 87 पटियाला शहर से हैं, जबकि 22 राजपुरा, 17 नाभा, 22 समाना, एक सन्नौर और 36 विभिन्न गांवों से हैं। इनमें पांच पुलिस मुलाजिम और दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। वहीं आज जिले में कोरोना से पांच मौतों के साथ मौतों का कुल आंकड़ा 135 हो गया है। बुधवार को जिले में विभिन्न जगहों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1700 के करीब कोविड सैंपल जुटाए हैं।

वीडियो देखें- हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed