{"_id":"5dc9cb238ebc3e5b062c8d5b","slug":"pathon-in-sukhna-lake-chandigarh-news-pkl3565515111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः सुखना लेक पर सैर कर रही थीं उप राज्यपाल किरण बेदी, अचानक निकल आया अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः सुखना लेक पर सैर कर रही थीं उप राज्यपाल किरण बेदी, अचानक निकल आया अजगर
Tue, 12 Nov 2019 10:37 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
सैर करतीं किरण बेदी, अजगर पकड़े खड़ा पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अजगर सांप पत्थरों के बीच से निकल कर सामने आ गया। इस दौरान पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी यहां सैर कर रही थीं। अजगर के दिखाई देते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलराम राणा ने बहादुरी दिखाते हुए अजगर को पकड़ लिया और उसको ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। एक्सपर्ट के अनुसार यह अजगर जंगल के रास्ते सुखना लेक पर आया था और पत्थरों के बीच छुप गया था।
बलराम राणा ने बातचीत में कहा कि अजगर ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन अजगर का भय लोगों के बीच फैल गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अजगर ही नहीं बल्कि वह इससे पहले भी कई जहरीले सांपों को पकड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में एकदम से सामने ऐसे सांपों को देखकर लोग परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डॉ. किरण बेदी सुखना सोमवार शाम करीब पांच बजे सुखना लेक के रेगुलेटर एंड से पुलिस पोस्ट की ओर सैर करते हुई आ रहीं थीं। पोस्ट के पास पहुंचीं तो अचानक वहां से अजगर के निकलने की सूचना मिली। इससे वहां पर हड़कंप मच गया।
सुखना चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर बलराम राणा वहां मौके पर पहुंचे और किसी तरह अजगर को काबू किया। गनीमत रही कि अजगर के निकलने से किसी को नुकसान नहीं हुआ।
किरण बेदी के साथ सेल्फी का दौर
पुडुचेरी की उप गवर्नर किरण बेदी के साथ सेक्टर-3 थाना पुलिस के कर्मचारियों ने सेल्फी भी ली। थाने के कुछ अधिकारियों ने कहा कि वास्तव में किरण बेदी सभी की रोल मॉडल हैं।