फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pathankot to Chamba National Highway closed due to road collapse

पहाड़ों पर आफत की बारिश: सड़क धंसने से पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, मलबा हटाया जा रहा

Sun, 13 Aug 2023 04:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Aug 2023 04:51 PM IST
सार

एक माह पहले जम्मू-बसोहली दुनेरा नूरपुर लिंक रोड, डेढ़ महीने पहले पठानकोट-कांगड़ा-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे और एक साल पहले पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल सेक्शन पर चक्की पुल टूटने के कारण रेल यातायात बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Pathankot to Chamba National Highway closed due to road collapse
सड़क से हटाया जा रहा मलबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पठानकोट को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के चंबा व डलहौजी से जोड़ता है। मगर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। इसके बाद ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर वाया छोटी धार सिहुंता से निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन


थाना धारकलां की प्रभारी प्रीति ने बताया कि शनिवार को पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण दुनेरा के कैंची मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग धंस गया है। इसके बाद वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और डलहौजी-चंबा जाने वाले यात्रियों और वाहनों को छोटी धार से वाया सिहुंता चंबा भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग और अवरुद्ध यातायात के संबंध में जब केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता चेतन से उनके फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत कर रहे हैं। फिलहाल छोटे वाहनों के लिए यातायात खोल दिया है, जबकि बड़े वाहनों का आवागमन अभी बंद रहेगा, क्योंकि अब भी पहाड़ और धार क्षेत्र में बारिश हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक माह पहले जम्मू-बसोहली दुनेरा नूरपुर लिंक रोड, डेढ़ महीने पहले पठानकोट-कांगड़ा-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे और एक साल पहले पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल सेक्शन पर चक्की पुल टूटने के कारण रेल यातायात बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed