{"_id":"60a401ddf173415ce47806da","slug":"pathankot-district-administration-fixed-the-fare-of-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलेगी मनमानी: पठानकोट में एंबुलेंस का किराया तय, वाहन के आगे और पीछे लगानी होगी रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलेगी मनमानी: पठानकोट में एंबुलेंस का किराया तय, वाहन के आगे और पीछे लगानी होगी रेट लिस्ट
Wed, 19 May 2021 12:43 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 May 2021 12:43 AM IST
सार
पंजाब के पठानकोट में अब एंबुलेंस चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। जिला प्रशासन ने तीन श्रेणियों में बांटकर इनका किराया तय कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब एंबुलेंस चालक मरीजों और तीमारदारों से मनमर्जी रुपयों की वसूली नहीं कर पाएंगे। क्योंकि पठानकोट जिला प्रशासन ने श्रेणी के आधार पर एंबुलेंस का किराया तय कर दिया है। एसडीएम पठानकोट गुरशरण सिंह ढिल्लों ने बताया कि पठानकोट में तीन तरह की एंबुलेंस हैं।
विज्ञापन
पहली कैटेगरी में बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) हैं। जिनका 15 किलोमीटर के लिए 1200 रुपये और 15 किलोमीटर से अधिक 12 रुपये प्रति किलोमीटर रेट निर्धारित किया गया है। दूसरी कैटेगरी बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) इको सपोर्ट पेट्रोल एंबुलेंस है, जिनके लिए 15 किलोमीटर तक 1500 रुपये तथा 15 किलोमीटर से ऊपर 18 रुपये प्रति किलोमीटर देने पड़ेंगे। तीसरी श्रेणी एसीएलएस (एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट) है जिसका 15 किलोमीटर तक दो हजार और इसके ऊपर 20 रुपये प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम गुरशरण सिंह ढिल्लों ने बताया कि एंबुलेंस किराया लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियम निर्धारित किए गए हैं, जिसके अनुसार एंबुलेंस का किराया शहर में कोरोना मरीज के लिए 10 किलोमीटर तक एक हजार रुपये होगा। इसके बाद निर्धारित रेट के अनुसार प्रति किलोमीटर के अनुसार चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा एंबुलेंस चालक मरीज से दस्ताने और मास्क के 50-50 रुपये और पीपीई किट का खर्च ले सकेंगे। वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस में मेडिकल स्टाफ संबंधित अस्पताल द्वारा भेजा जाएगा, जिसका पंद्रह सौ रुपये प्रति फेरा अलग से होगा। उन्होंने बताया कि अगर एंबुलेंस मालिक द्वारा निर्धारित किए गए रेट से अधिक चार्ज किया जाता है तो इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। साथ ही डेडबॉडी वैन का किराया भी ऊपर दी गई कीमतों के अनुसार ही होगा। हर एंबुलेंस के रेट की कॉपी एंबुलेंस के आगे और पीछे लगानी होगी।