फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passport office employees stopped work, applicants created ruckus

Chandigarh News: पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने किया काम बंद, आवेदकों ने किया हंगामा

Sun, 20 Aug 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Passport office employees stopped work, applicants created ruckus
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 स्थित पासपोर्ट कार्यालय में शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया। क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र पर कर्मचारियों ने काम इसलिए ठप किया, क्योंकि वह काफी समय से यह मांग कर रहे हैं कि पहले की तरह शनिवार के दिन कर्मचारियों को अवकाश दिया जाए। कर्मचारियों की ओर से अचानक कम बंद कर दिए जाने के चलते पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्वाइंटमेंट मिलने पर आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पासपोर्ट कार्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते काम न हो पाने के कारण दूर-दूर से आए लोगों ने कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। आवेदकों का कहना था कि उन्हें पासपोर्ट कार्यालय से आज की अप्वाइंटमेंट मिल रखी है। वह अपने सारे काम छोड़कर दूर-दूराज से सुबह ही चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय पहुंच गए। हम अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि पता चला कि पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने काम बंद कर रखा है। दफ्तर के बाहर हंगामा होता देख तुरंत पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने लोगों को पासपोर्ट बनवाने में लंबी अप्वाइंटमेंट मिलने की वजह से शनिवार को कार्यालय खुला रखने का फैसला लिया था। दरअसल लोगों को पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं के बारे में पूछताछ तक के लिए 20 से 25 दिन की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। लोगों को सुविधा देने के मकसद से 6 जुलाई से हर शनिवार को कार्यालय में खुला रखकर काम करने का फैसला लिया गया, लेकिन अब पासपोर्ट कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों ने इस पर विरोध जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब यह नई व्यवस्था शुरू की गई थी, तब यह आदेश जारी किए गए थे कि नई व्यवस्था केवल जुलाई माह में हर शनिवार के लिए की गई है, इस नई व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किए जाने को लेकर कोई आदेश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed