फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   passing out parade, zirakpur son rahul yadav become officer

अफसर बेटे राहुल को पहला सेल्यूट पापा का

Sun, 14 Dec 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Dec 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
passing out parade, zirakpur son rahul yadav become officer

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) के बाद सैन्य अधिकारी बने कई युवा ऐसे रहे, जिन्हें पहला सेल्यूट सेना में ही तैनात अपने पिता का मिला।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट बनकर ये युवा सेना में अपने पिता से ऊंची रैंक पर आ गए हैं। वहीं, सेना से रिटायर्ड कई नॉन कमीशंड अफसरों (एनसीओ) ने भी अफसर बने बेटों को पहले सैल्यूट किया, फिर अपना सपना पूरा होने पर पीठ ठोक हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


देश में सेना प्रशिक्षण से जुड़े संस्थानों में आईएमए को सर्वोच्च माना जाता है। यहां से पासआउट होने वाले युवा सेना में बतौर लेफिटनेंट जुड़ते हैं। शनिवार को हुई पीओपी में कई युवा ऐसे थे, जिनके पिता भी सेना में कार्यरत हैं या रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद गर्व से राहुल को सैल्यूट

passing out parade, zirakpur son rahul yadav become officer

चंडीगढ़ के निकट जीरकपुर निवासी लेफ्टिनेंट राहुल यादव के पिता रणधीर सिंह यादव एयरफोर्स में हैं। बेटे के अफसर बनते ही उन्होंने बेहद गर्व से राहुल को सैल्यूट किया। मां रोशनी यादव और बहन प्रीति यादव भी इन ऐतिहासिक पलों की साक्षी बनी। रणधीर सिंह यादव ने कहा कि आज बेटा उनसे सीनियर रैंक का अफसर बन गया। अब सैल्यूट तो बनता ही है।

दून निवासी ऑनरेरी लेफ्टिनेंट वीपी उनियाल ने भी बेटे लेफ्टिनेंट आदित्य उनियाल को सैल्यूट मारा। बेटे ने भी सैल्यूट से पिता का अभिवादन किया। कोटा में तैनात पिथौरागढ़ निवासी नायब सूबेदार शिव सिंह बोरा के लिए भी यह पल बेहद अहम थे। उनका बेटा सीएस बोरा सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। उन्होंने बेटे को सैल्यूट मारा और फिर गले लगा लिया।

इसी तरह रानीखेत निवासी सूबेदार जेसी पांडेय (रिटायर्ड) ने भी अपने लेफ्टिनेंट बेटे योगेश पांडे को सैल्यूट मारा। कहा कि वह कल तक अपने बेटे को मोटिवेट करते थे लेकिन आज बेटे ने उनसे ऊंची रैंक का अधिकारी बनकर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed