फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passengers troubled by mosquitoes in flight from Amritsar to Ahmedabad

Punjab: इंडिगो की फ्लाइट में मच्छरों का जलवा, परेशान यात्रियों ने की शिकायत, अधिकारियों ने मांगी माफी

Wed, 19 Apr 2023 08:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 08:07 PM IST
सार

अधिकारियों ने ट्वीट का जवाब देते हुए यात्रियों से क्षमा मांगते हुए कहा कि फ्लाइट में मच्छरों का होना निश्चित रूप से असुविधाजनक है। हम यात्रियों की प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेते हैं। हमारा स्पेशल स्टाफ उड़ानों का उड़ान से पहले फ्यूमिगेशन करता है।

विज्ञापन
Passengers troubled by mosquitoes in flight from Amritsar to Ahmedabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार की रात अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइन के विमान में मच्छरों ने यात्रियों का स्वागत किया। फ्लाइट में सफर के दौरान मच्छर यात्रियों के इधर-उधर भिनभिनाते रहे। दो घंटे की यात्रा के बीच परेशान यात्रियों ने एयरलाइन अधिकारियों को इसकी शिकायत दी तो अधिकारियों ने उनसे क्षमा याचना करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी यात्री को इस तरह की शिकायत होने का मौका नहीं देंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसजीआरडी एयरपोर्ट से मंगलवार रात आठ बजे इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 6 ई- 645 ने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। विमान रात 10:15 बजे अहमदाबाद पहुंच गया। रास्ते में मच्छर यात्रियों को परेशान करते रहे। इस दौरान ही होम्योपैथी के एक डॉक्टर क्यूआर मजूमदार ने विमान के स्टाफ से इसकी शिकायत की। बाद में उन्होंने ट्वीट के जरिये भी शिकायत एयरलाइन के अधिकारियों को दी। इसमें उन्होंने पूरे रास्ते हुई परेशानी का जिक्र करते हुए अधिकारियों को फ्लाइट में मच्छर होने बाबत बताया। इसके बाद एयरलाइन के अधिकारियों ने ट्वीट का जवाब देते हुए यात्रियों से क्षमा मांगते हुए कहा कि फ्लाइट में मच्छरों का होना निश्चित रूप से असुविधाजनक है। हम यात्रियों की प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेते हैं। हमारा स्पेशल स्टाफ उड़ानों का उड़ान से पहले फ्यूमिगेशन करता है। भविष्य में उड़ान के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह से कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हमारी टीम हर तरह से प्रयास करेगी।
विज्ञापन

 

जहाज के अंदर फ्यूमिगेशन करना एयरलाइन की जिम्मेदारी है। अहमदाबाद की फ्लाइट के अंदर मच्छर होने का पता चलने के बाद सभी एयरलाइंस को जहाज के अंदर लगातार फ्यूमिगेशन की हिदायत दी है। हमने अपनी टीम लगा दी है ताकि टर्मिनल की बिल्डिंग में मच्छरों की ब्रीडिंग को रोका जा सके। ऑपरेशन एरिया के साइड में और टर्मिनल बिल्डिंग में भी सुबह और शाम फ्यूमिगेशन की हिदायत दी है। - वीके सेठ, डायरेक्टर, अमृतसर एयरपोर्ट ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed