बेखौफ गोरखधाम एक्सप्रेस में छलका रहे जाम, रेलवे पुलिस अनजान, टोकने पर बोले...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर पौने एक बजे थे। ठीक आरपीएफ थाने के सामने प्लेटफार्म नंबर-3 पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस में दो यात्री बेझिझक होकर जाम छलका रहे थे। उन्हें न तो किसी यात्री का डर था और न ही आरपीएफ का। उनके आसपास बैठे दूसरे यात्री भी काफी परेशान थे। यह नजारा मंगलवार को देखने को मिला।
जब उनसे ट्रेन में शराब पीने को लेकर अमर उजाला ने बातचीत की तो नशे में धुत एक यात्री ने मुंह फेर लिया तो दूसरा यात्री हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला- बाबू जी! माफ कर दो। जो बनता है, ले लो। मैं शराब की बोतल को बाहर फेंक दूंगा। इतना कहते-कहते एक शराबी यात्री की आंखों से आंसू छलक पड़े।
चेकिंग अभियान के नाम पर रेलवे पुलिस कर रही खानापूर्ति
चेकिंग अभियान के नाम पर रेलवे पुलिस खानापूर्ति कर रही है। जीआरपी और आरपीएफ की ओर से शाबासी लेने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन ट्रेन में जाम छलका रहे यात्रियों पर कोई नजर नहीं है।
मंगलवार को आरपीएफ थाने के सामने दो यात्री बिना किसी डर के शराब पी रहे थे। उनके मुंह से आ रही दुर्गंध से अन्य यात्री भी काफी दूर बैठ गए। ऐसे में आरपीएफ और जीआरपी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
गोरखधाम ट्रेन में हो चुकी कई बार चोरियां
वहीं गोरखधाम ट्रेन में चोरी की वारदात आम बात हो चुकी है। उसके बाद भी रेलवे पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले गोरखधाम ट्रेन में लगे शीशे और आरओ सिस्टम चोरी हुआ था। कारण है कि लंबे रूट की ट्रेन होने के कारण चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं और ट्रेन से सामान चोरी कर लेते हैं।
ट्रेन में शराब तो दूर धूम्रपान की भी अनुमति नहीं है। यदि ऐसी बात है तो ट्रेन में स्पेशल चेकिंग की जाएगी। ट्रेन में जो भी बीड़ी या शराब पीते मिला उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- रवि कुमार, सब इंस्पेक्टर, आरपीएफ थाना