फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passengers arriving in Punjab from England will be under the supervision of civil surgeons

सिविल सर्जन की निगरानी में रहेंगे इंग्लैंड से आए यात्री, अमृतसर पहुंचे 841 आगंतुक 'गायब'

Fri, 25 Dec 2020 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Passengers arriving in Punjab from England will be under the supervision of civil surgeons
सांकेतिक तस्वीर।

इंग्लैंड से पंजाब पहुंचने वाले यात्रियों की निगरानी और ट्रेसिंग का कार्य सिविल सर्जन करेंगे। ऐसे निर्देश गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि हाल ही में पंजाब पहुंचे आठ यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनके नमूनों को पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची सभी जिलों को भेज दी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ब्रिटेन से दिल्ली हवाई अड्डे पर पंजाब पहुंचे 1822 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची आज प्राप्त हो गई है और इसे पहले ही सभी जिलों के साथ साझा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 21-23 दिसंबर को यूके से आए 262 यात्रियों को निरीक्षण के अधीन रखा गया था और उनमें से आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन



कहां गए ब्रिटेन से आए 841 यात्री
ब्रिटेन से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे 841 यात्री कहां गए, इसका अभी तक स्वास्थ्य विभाग को पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को 1550 यात्री ब्रिटेन से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन हवाई अड्डा अथॉरिटी ने सिर्फ 709 यात्रियों का ही विवरण स्वास्थ्य विभाग को दिया है। 841 यात्रियों की कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में 373 नए कोरोना केस मिले, 17 की मौत
पंजाब में गुरुवार को कोरोना के केस में कमी देखने की मिली। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 373 नए मरीज आए। वहीं 17 ने अपनी जान गवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 469 है।  गुरुवार को लुधियाना में 29, जालंधर में 57, पटियाला में 37,एसएएस नगर में 75, अमृतसर में 29, गुरदासपुर में 8, बठिंडा में 17, होशियारपुर में 16, फिरोजपुर में 3, पठानकोट में 2, संगरूर में 2, कपूरथला में 9, फरीदकोट में 4, मुक्तसर में 7, फाजिल्का में 18, मोगा में 4, फतेहगढ़ साहिब में 2, तरनतारन में एक, एसबीएस नगर में तीन मरीज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed