{"_id":"5cd31d43bdec2207755936f4","slug":"passenger-train-standing-on-track-goods-train-come-same-track-in-narwana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला बड़ा हादसाः जिस ट्रैक पर खड़ी थी यात्री गाड़ी, सिग्नल तोड़ उसी में आ गई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला बड़ा हादसाः जिस ट्रैक पर खड़ी थी यात्री गाड़ी, सिग्नल तोड़ उसी में आ गई मालगाड़ी
Thu, 09 May 2019 02:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना रेलवे स्टेशन पर शाम करीब सात बजे मालगाड़ी के चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि रेलवे ट्रैक पर खड़ी यात्री गाड़ी चल पड़ी थी और मालगाड़ी के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही नरवाना रेलवे स्टेशन अधीक्षक व अन्य कर्मचारी इस मामले पर लीपापोती करने में जुट गए, लेकिन घटना की सूचना दिल्ली बैठे अधिकारियों को ल गई। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर नरवाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसके चलते पीछे से आ रही मालगाड़ी के लिए रेड सिग्नल कर दिया गया, लेकिन हिसार रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रेड सिग्नल होने के बावजूद मालगाड़ी सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। जैसे ही मालगाड़ी चालक को आगे गाड़ी दिखाई दी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
दिल्ली से रेलवे के उच्च अधिकारियों की एक विशेष टीम स्पेशल गाड़ी से नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे की सीनियर डीओएम व अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से नरवाना पहुंची और यहां स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य रेलवे अधिकारियों व ट्रेन के दोनों चालकों से पूछताछ की। ट्रेन के दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि ट्रेन के इंजन के ब्रेक ठीक थे या नहीं।
घटना की जांच करने नरवाना पहुंची सीनियर डीओएम से जब घटना के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने भी किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक नरवाना रेलवे स्टेशन पर घटना की जांच जारी थी और मालगाड़ी नरवाना रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी थी।