फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passenger arrested at Amritsar Airport for gold smuggling

ये कैसी तस्करी: 36 लाख का सोना गुप्तांग में छिपाकर ला रहा था यात्री, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2022 07:58 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 07 Sep 2022 07:58 PM IST
सार

दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट ने मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब ढाई बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट स्टाफ ने शक होने पर एक यात्री को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके शरीर में सोना मिला।

विज्ञापन
Passenger arrested at Amritsar Airport for gold smuggling
तस्कर से बरामद सोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) स्टाफ ने दुबई से लौटे यात्री से 36 लाख रुपये की कीमत का सोना पकड़ा है। यात्री इस सोने को कैप्सूल में छुपाकर गुदा में डालकर लाया था। छह सितंबर को दुबई से आई स्पाइस जेट की फ्लाइट से पहुंचा यात्री कस्टम अधिकारियों से बचकर निकलने का प्रयास कर रहा था।  

विज्ञापन


दुबई से उड़ान भरने के बाद स्पाइस जेट की फ्लाइट ने मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब ढाई बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। कस्टम विभाग के एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट स्टाफ दुबई से लौटे यात्रियों के सामान की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान शक होने पर एक यात्री को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सामान की जांच की तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह सोने को कैप्सूल में छुपाकर गुद्दा में डालकर लाया है। अधिकारियों ने उक्त कैप्सूल निकलवाए तो 690 ग्राम सोना बरामद हुआ। कस्टम कमिश्नर राहुल नागरे ने बताया कि सोने को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed