फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parveen togadia suggested 2 child law in india

सभी धर्मों पर लागू हो दो बच्चों का कानून: तोगड़िया

Tue, 07 Apr 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
parveen togadia suggested 2 child law in india

देश में दो बच्चों का कानून बनना चाहिए। यह कानून सभी धर्मों पर लागू होना चाहिए और जो इस कानून की अनदेखी करे, उसकी नागरिकता समाप्त होनी चाहिए।

विज्ञापन


यह बात चंडीगढ़ के सेक्टर-30 स्थित अग्रसेन भवन में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश में कॉमन सिविल कोड लाई जाए। सर्वोच्च न्यायालय ने भी यह सुझाया है। यह सेक्युलर सरकार की शर्त है।
विज्ञापन


पुनर्विचार करे केंद्र’
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भारत और पाकिस्तान से रिश्तों पर कहा कि केंद्र सरकार पुनर्विचार करे। आज भी जेएंडके में हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। अजहर मसूद और मुंबई के गुनहगार खुलेआम घूम रहे हैं। यह समझ से परे है। विश्व हिंदू परिषद की विशेष संपर्क अखिल भारतीय बैठक के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बांग्लादेशियों को हटाने के लिए बने प्लान’

parveen togadia suggested 2 child law in india

तोगड़िया ने कहा कि तीन करोड़ बांग्लादेशी मुसलमानों को भारत से बाहर करने के लिए स्टेट और केंद्र सरकार एक्शन प्लान बनाए। जब जनसंख्या बढ़ती है तो देश की इकॉनमी पर इसका असर पड़ता है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी सरकार कैसी चल रही है तो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के बारे में चिंतन नहीं किया है। जब चिंतन करेंगे तो बताएंगे। पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा उनके प्रवेश पर उन्होंने कहा कि फेसबुक और व्हाटसएप से पांच करोड़ हिंदुओं तक आवाज हर रोज पहुंचायी जाएगी। इसकी कोशिश शुरू हो गई है।

‘सुरक्षा से समझौता नहीं’
तोगड़िया ने कहा घुसपैठिए बांग्लादेशी यहां पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन यह आरोप यहां के हिंदुओं पर आता है। ये घुसपैठिए असम और पश्चिम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का काम कर रहे हैं। जोकि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुसलमानों की बढ़ती संख्या को बताया खतरा

parveen togadia suggested 2 child law in india

तोगड़िया ने कहा कि 2050 तक मुसलमानों की जनसंख्या हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की ये बढ़ती जनसंख्या क्रिश्चियन, सिख, जैन, बौद्ध और सनातन हिंदू सभी धर्मों के लिए खतरा है।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस समय इंग्लैंड में 69 प्रतिशत क्रिश्चियन है, लेकिन 2070 तक इंग्लैंड नॉन क्रिश्चियन कंट्री हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed