सिखों और गुरु साहिबान पर तोगड़िया का विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों और गुरु साहिबान पर विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विवादित बयान दे दिया है।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सिख हिंदू धर्म का ही हिस्सा हैं। केशधारी हिंदू ही सिख हैं। नौ गुरु हिंदू थे, उनके नाम भी हिंदुओं जैसे थे। दसवें गुरु गोबिंद सिंह का नाम भी अमृतपान करने से पहले गोबिंद राय ही था।
मुसलमानों से अलग पहचान के लिए हिंदुओं को बनाया सिख
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं की रक्षा के लिए युद्ध में मुसलमानों से अलग पहचान रखने के लिए हिंदुओं को केशधारी बना कर सिख नामकरण किया गया।
इसलिए हिंदुओं को भी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के आदेशों से सीख लेते हुए चार बच्चे पैदा करने चाहिए। हिंदू भी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के अनुयायी हैं। तोगड़िया अपने अमृतसर दौरे के दौरान मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।