फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Partial relief from rain, temperature dropped to 3.7 degrees

Chandigarh News: बारिश से आंशिक राहत, 3.7 डिग्री तक गिरा तापमान

Sun, 02 Jun 2024 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Partial relief from rain, temperature dropped to 3.7 degrees
सिरसा में 48.2 डिग्री तापमान, तीन दिन हल्की बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 15 मई से गर्मी का प्रकोप झेल रहे हरियाणा को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। शनिवार को कई इलाकों में बारिश व तेज हवाओं की वजह से दिन का औसत तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। करनाल में 3.7 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सिरसा में 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। चार जून तक हरियाणा के इलाकों में हल्की बारिश के 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इससे तीन से चार डिग्री तक तापमान गिर सकते हैं। हालांकि शनिवार को रोहतक और हिसार में लू की स्थिति दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चली। हिसार में 3.8 एमएम, रोहतक में 2.5 एमएम, गुरुग्राम में 0.5 एमएम, महेंद्रगढ़ में 7.0 एमएम, रेवाड़ी एक एमएम और सिरसा में 6.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इसके बावजूद अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। अंबाला में 43.3 डिग्री, हिसार में 45 डिग्री, करनाल में 41.9, नारनौल में 44 डिग्री, रोहतक में 45.2,फरीदाबाद में 45.6, गुरुग्राम में 44.2, झज्जर में 44.6, कुरुक्षेत्र में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, रात का तापमान अभी बढ़े हुए हैं। भिवानी में रात का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सार्वाधिक है। वहीं, अंबाला में 28.7, हिसार में 30.7, नारनौल में 31 डिग्री, फरीदाबाद में 29.9, पंचकूला में 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दो जून रविवार को कुछ इलाकों में लू चल सकती है। जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तीन जून से लू चलना बंद हो जाएगी और पांच जून तक लू चलने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed