फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   partap singh bajwa lunch diplomacy before captain amrinder singh rally

कैप्टन की रैली से पहले बाजवा की लंच डिप्लोमेसी 13 को

Sat, 12 Dec 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Dec 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
partap singh bajwa lunch diplomacy before captain amrinder singh rally

कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैली से पहले पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा लंच डिप्लोमेसी करने जा रहे हैं। 15 को कैप्टन की रैली तो 13 को बाजवा का लंच। इस लंच में रैली को लेकर रणनीति तैयार किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बाजवा ने पंजाब भर से अपने करीबी नेताओं को लंच पर बुलाया है, जिनमें विधायकों से लेकर प्रदेश व जिलों के पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें बाजवा के करीबी रहे भारत भूषण आशू को भी न्यौता भेजा गया है, लेकिन कांग्रेस विधायक दल का डिप्टी लीडर बनने के बाद वह लंच पर आते हैं या नहीं, इस पर असमंजस है।
विज्ञापन


उनके अलावा लुधियाना से राकेश पांडे व सुरिंदर डाबर को लंच पर बुलाया गया है। वहीं, बाजवा के करीबी किसान व मजदूर सेल के चेयरमैन इंदरजीत सिंह जीरा और जालंधर से अनिल दत्ता के भी लंच में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ऊपरी तौर पर तो बाजवा गुट यह दर्शाएगा कि सभी को रैली में लोगों के साथ जाने के लिए कहा गया है। लेकिन अंदरखाते बाजवा गुट यह प्लानिंग भी कर सकता है कि सिर्फ नेता ही रैली में जाएं, अपने साथ भीड़ न लेकर जाएं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर पूरी तरह विराम लगाने की कोशिश की थी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस का इतिहास है कि यहां हमेशा ही दो गुट रहे हैं। सिर्फ बेअंत सिंह के समय में कुछ समय के लिए गुटबाजी खत्म हो गई थी। उसके पहले और उसके बाद यहां हमेशा दो गुट रहे हैं।


अब कैप्टन सत्ता में हैं, बहुत से लोग उनके साथ चलेंगे, पर कुछ नाराज भी होंगे। ऐसे लोगों को किसी नेता की अगुवाई चाहिए। ऐसे आसार बन रहे हैं कि बाजवा अपना गुट बरकरार रखें। बाजवा के लंच के बाद ही उनकी रणनीति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed