फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Partap Singh Bajwa attack on Punjab CM Bhagwant Mann

सीएम मान पर भड़के प्रताप बाजवा: कहा- पीली पगड़ी पहन कोई भगत सिंह नहीं बन सकता, पंजाब के अधिकार दिल्ली के पास रखे गिरवी

Tue, 26 Apr 2022 09:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 09:10 PM IST
सार

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ रबर स्टैंप बनकर रह गए हैं। केजरीवाल की मंशा साफ है कि वह दिल्ली में रहकर पंजाब को चलाना चाहते हैं। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने लोगों के समक्ष ये बातें रखी थीं, अब वही हो रहा है।

विज्ञापन
Partap Singh Bajwa attack on Punjab CM Bhagwant Mann
प्रेसवार्ता करते प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब सरकार के अधिकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार के पास गिरवी रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहीद भगत सिंह की बातें करते हैं और इंकलाब के नारे लगाते हैं लेकिन पीली पगड़ी पहन कर कोई शहीद भगत सिंह नहीं बन सकता। 

विज्ञापन


इंकलाब के नारे लगाने वाले मान अब दबे-दबे नजर आते हैं। इसके लिए ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। बाजवा ने कहा कि मान ने दिल्ली के साथ लगभग 18 समझौते किए हैं, वह भी सदन में पास कराए बिना, इसका कांग्रेस विरोध करती है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा मंगलवार को पूर्व कांग्रेस विधायक कुलदीप वैद के निवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि दिल्ली एक पूर्ण राज्य नहीं है जबकि पंजाब एक पूर्ण राज्य है। पूर्ण राज्य होने के बावजूद पंजाब को दिल्ली जैसे राज्य के पास गिरवी रखने की साजिश पंजाब के लिए बहुत बड़ी क्षति होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार जो भी फैसला लेती है, वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि केजरीवाल व राघव चड्ढा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ रबर स्टैंप बनकर रह गए हैं। केजरीवाल की मंशा साफ है कि वह दिल्ली में रहकर पंजाब को चलाना चाहते हैं। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने लोगों के समक्ष ये बातें रखी थीं, अब वही हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की विधानसभा नगर निगम सदन है, उसके सीएम केजरीवाल हैं। उनके पास पुलिस की ताकत नहीं है। इसलिए वो पंजाब की शक्तियां दिल्ली में उपयोग में लाएंगे।


बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पंजाब लगातार बिजली कटौती का सामना कर रहा है। सरकार कई वादों से भाग रही है। उन्होंने गेहूं की उपज में गिरावट के लिए किसानों को 500 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को बचाना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed