पार्किंग साइट ठेके पर चाहिए तो पढ़ें अहम खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न सेक्टरों में खाली पड़ी पार्किंग साइट्स को फिर से नीलाम किया जा रहा है। कुल 16 पेड पार्किंग साइट्स की नीलामी के लिए नगर निगम ने एक जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। इनकी टेक्निकल बिड पांच जनवरी को खोली जाएगी। शहर में करीब छह महीने से 16 पार्किंग साइट्स बिना ठेकेदार के चल रही हैं।
इससे नगर निगम को भी हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही पार्किंगों में भी अव्यवस्था बन गई है। पिछले महीने भी इनकी नीलामी होनी थी, लेकिन अफसरों ने इसे रद्द कर दिया था। ऐसे में अब दोबारा आवेदन मांगे गए हैं।
इन पार्किंग साइट्स की नीलामी से नगर निगम को करोड़ों रुपये की कमाई होगी। सेक्टर-17 की साहिब सिंह पार्किंग के लिए रिजर्व प्राइस 47 लाख रुपये रखा गया है। पिछले साल ये पार्किंग 70 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत पर नीलाम हुई थी।
ये हैं पार्किंग साइट्स और उनके रेट
साइट्स--------------------------रिजर्व प्राइस
सेक्टर-8 जोन 1------------------21.47 लाख
सेक्टर-8 जोन 2------------------8.71 लाख
सेक्टर-9डी-----------------------6.54 लाख
शांति कुंज-------------------------2.16 लाख
एंपायर स्टोर, सेक्टर-17------------35.45 लाख
सीएमसी बिल्डिंग,सेक्टर-17---------13.51 लाख
नीलम सिनेमा के पास--------------1.79 लाख
साहिब सिंह, सेक्टर-17------------47.93 लाख
सेक्टर-22सी---------------------8.10 लाख
सेक्टर-22बी---------------------15.53 लाख
ट्रक पार्किंग सेक्टर-26-------------41.25 लाख
पिकाडली-1 सेक्टर-34------------7.33 लाख
पिकाडली-2 सेक्टर-34------------8.40 लाख
सेक्टर-35सी--------------------45.26 लाख
सेक्टर-35बी-------------------16.91 लाख
फन रिपब्लिक मनीमाजरा----------9.79 लाख