फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parking fees will be charged at shastri market in sector 22

शास्त्री मार्केट में गाड़ी पार्क करने के लिए जुलाई से देना होगा पार्किंग शुल्क

Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
parking fees will be charged at shastri market in sector 22
चंडीगढ़ में स्ट्रीट बाजार - फोटो : amar ujala

सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट और किरण सिनेमा के बाहर की पार्किंग में एक जुलाई से वाहन पार्क करने पर शुल्क लिया जाएगा। शास्त्री मार्केट की पेड पार्किंग की नीलामी में बोली देने के लिए 16 ठेकेदारों ने आवेदन किया है। इस पार्किंग को लेने के लिए ठेकेदारों में काफी उत्साह है। व्यापारियों की मांग पर पहली बार पेड पार्किंग लगाई जा रही है।

विज्ञापन

 
इसके साथ ही लंबे समय से खाली पड़ी साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग भी शुरू हो जाएगी। सेक्टर-17 की साहिब सिंह के लिए 11 और इंपायर स्टोर की पार्किंग के लिए 13 आवेदन आए हैं। पहले यह दोनों पार्किंग मल्टीलेवल को चलाने के लिए बंद कर दी गई थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद इसे खोला गया है।
विज्ञापन


यह दोनो पेड पार्किंग तब तक खुली हुई है जब तक सेक्टर-17 प्लाजा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 50 प्रतिशत काम पूरा नहीं हो जाता। नगर निगम ने इन तीनों पेड पार्किंग की नीलामी बुधवार को करवाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कुल पेड पार्किंग की टेक्निकल बिड ऑब्जर्वर सुरेंद्र बग्गा के नेतृत्व में खोली गई। इसमें पिकाडली पेड पार्किंग को लेने के लिए कोई आवेदन नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री मार्केट की पार्किंग पेड होने का स्वागत जब किसी बाजार में नई पेड पार्किंग खोली जाती है तो वहां के व्यापारी उसका विरोध करते हैं, लेकिन शास्त्री मार्केट-किरण सिनेमा की पार्किंग को पेड करने पर व्यापारी विरोध नहीं बल्कि स्वागत कर रहे हैं। मार्केट एसोसिएशन (किरण ब्लॉक) के अध्यक्ष प्रवीण दुग्गल का कहना है कि व्यापारियों को पार्किंग पेड होने का बेसब्री से इंतजार है। पार्किंग पेड होने से कम से कम यहां पर रेहड़ी-फड़ी तो नहीं लगेगी और इससे मार्केट में जाम से भी निजात मिलेगी।


सेक्टर-17 की दोनों अहम पेड पार्किंग 11.30 से ही खुलेगी व्यापारियों के विरोध के बाद साहिब सिंह और इंपायर स्टोर पार्किंग को समझौते के तहत खोला गया। इसके तहत यह पार्किंग सुबह 11:30 बजे के बाद ही खोली जाएंगी ताकि व्यापारी अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क करें। ऐसे में अब यह दोनों पार्किंग पेड होने के बावजूद भी सुबह 11:30 बजे के बाद ही खुलेगी। नगर निगम के अनुसार इन दोनों पार्किंग में शुल्क मल्टीलेवल के बराबर ही चार्ज किया जाएगा। यहां पर पहले चार घंटे के पांच रुपये और अगले हर घंटे के लिए पांच रुपये बढ़ते जाएंगे। निगम ने पिछले माह ही शहर की 23 पेड पार्किंग के लिए नीलामी करवाई थी। सभी को सुचारु रूप से चलाने के लिए हर पेड पार्किंग का रिजर्व प्राइस 50 प्रतिशत कम किया गया है।

पार्किंग                रिजर्व प्राइस
साहिब सिंह        34.05 लाख
इंपायर स्टोर        23.30 लाख
शास्त्री मार्केट और किरण सिनेमा 12.64 लाख

नोट.. नीलामी में बोली इससे ऊपर ही लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed